elections 1952
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्तमान में चुनाव के दौरान पार्टियां और प्रत्याशी विज्ञापनों, जन रैलियों, पद यात्राओं और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों पर भारी खर्च करती हैैं। यही कारण है कि आज शहर में मतदान के समय लोगों में ज्यादा उत्साह नहीं दिखता। चांदनी चौक में मतदान के लिए गत्ते के टिकट का इस्तेमाल हुआ। इसका आकार पुराने रेलवे टिकट जैसा था, लेकिन उसका रंग रेलवे टिकट से अलग था। उस वक्त मतदान बॉक्स पर प्रत्याशी के लिए निर्धारित रंग का पर्चा और संबंधित पार्टी का चुनाव चिन्ह होता था। कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हल और दो बैलों की जोड़ी, जनसंघ (अब भाजपा) का चुनाव चिन्ह दीपक था।