स्मृति ईरानी ने जब से अपना लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अमेठी से नामांकन पत्र दाखिल किया है तब से वह लगातार इसे लेकर सुर्खियों में हैं। सबसे ज्यादा बात तो उनकी डिग्री में दिख रहे बदलाव को लेकर हो रही है। लेकिन उनके नामांकन पत्र में कई ऐसी बातें हैं जो चौंकाने वाली हैं। अगर आप उनके पहले और अब के एफिडेविट को देखें तो यह आसानी से समझ सकेंगे। आइए हम आपको ऐसे ही कुछ बदलावों से रूबरू करवाते हैं....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नामांकन से पहले किया रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
कर्ज से मुक्त हुए स्मृति व जुबिन
2014 के लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र के मुताबिक स्मृति पर 70 हजार तो उनके पति जुबिन ईरानी पर 1.75 करोड़ रुपये का कर्ज था। इस चुनाव में नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में कर्ज के कॉलम के आगे शून्य दिखाया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
स्मृति इरानी नामांकन के दौरान
- फोटो : पीटीआई
संपत्ति के ब्योरे में अंतर- 2019 में स्मृति के परिवार की संपत्ति स्मृति ईरानी, जुबिन ईरानी, जोहर ईरानी, जोइश ईरानी
विवरण - धनराशि - धनराशि - धनराशि - धनराशि
नकद - 6,24,078 - 8,53,288 - शून्य - शून्य
बैंक में जमा - 89,77,040 - 1,26,21,827 - 31,729 - 17,107
बांड में निवेश - 1,05,427 - 5,66,050 - शून्य - शून्य
दूसरों को अग्रिम - शून्य - 13,56,000 - शून्य - शून्य
डाकघर में जमा - 18,41,462 - 7,50,000 - 1,39,823 - 1,86,475
आभूषण - 21,10,983 - 45,981 - शून्य - शून्य
वाहन - 13,14,853 - 6,83,867 - शून्य - शून्य
अन्य हैसियत - 25,28,825 - 1,49,801 - शून्य -
------------------------------------------------
कुल चल संपत्ति - 1,75,02,668 - 1,70,26,814 - 1,71,552 - 2,03,582
कुल अचल संपत्ति - 2,95,99,280 - 2,97,31,000 - शून्य - शून्य
कुल योग - 4,71,01,948 - 4,67,57,814 - 1,71,552 - 2,03,582
4 of 5
नामांकन पत्र सौंपतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
स्मृति इरानी का 2019 में भरा गया शपथ पत्र जिसमें ग्रैजुएशन पूरा न होने की बात लिखी है
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरमीडिएट पास हैं स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नामांकन भरने के दौरान जो शपथ पत्र जमा किया है उसमें कबूल किया है कि उन्होंने अपना स्नातक पूरा नहीं किया है। गौरतलब है कि उन्होंने यही बात 2017 में राज्यसभा का नॉमिनेशन भरते वक्त भी कबूल किया था। 2014 में जब वह अमेठी से लड़ रही थीं तब उन्होंने पहली बार अपनी डिग्री के लिए लिखा था, "बैचलर ऑफ कॉमर्स पार्ट-1, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(कोरसपॉन्डेंस) दिल्ली यूनिवर्सिटी 1994।" हालांकि जब वह 2004 में चांदनी चौक से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं तो उन्होंने एफिडेविट में अपनी डिग्री के बारे में लिखा था, बीए या बैचलर ऑफ आर्ट्स 1996 दिल्ली यूनिवर्सिटी(स्कूल ऑफ कोरसपॉन्डेंस)।
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सीबीएसई बोर्ड से 1991 में हाईस्कूल व 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उतीर्ण की है। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने वर्ष 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध स्कूल ऑफ ओपेन लर्निंग (पत्राचार) से बीकॉम प्रथम वर्ष तक की पढ़ाई का उल्लेख है।