गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी को पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में उतारे गए अपने उम्मीदवारों पर पूरा भरोसा है और यहीं पार्टी का वोटबैंक मानी जाने वाली जनसंख्या बड़ी तादाद में रहती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी इन तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है। वह इन तीन सीटों से कोई समझौता नहीं करना चाहती।