swara bhaskar
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए स्वरा भास्कर प्रचार कर रही हैं। स्वरा ने कहा था कि, "मैं दिल्ली की नागरिक हूं, और वोट देने हर चुनाव दिल्ली आती हूं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जो आम आदमी पार्टी ने बेहतरीन काम किया है, उसका प्रमाण मैंने खुद देखा है। मेरे घर काम करने वाली दीदी भी बताती हैं कि कैसे अब उसके बच्चे के सरकारी स्कूल में सफाई रहती है, टीचर आते हैं और पढ़ाते भी हैं, कैसे छुट्टियों में बच्चों को समर कैम्प के लिए भेजा जाता है। और वो हर महीने में अपने बच्चे के स्कूल में होने वाली पीटीएम के लिए भी जाती हैं। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर उस परिवार के अंदर मैंने एक नई ऊर्जा देखी है।