सुंदर मुंदरी होये, तेरा कौण विचारा होये, दुल्ले घी ब्याही हो सेर शक्कर पाई हो कुड़ी दे मामे आए हो....। गाने और नाचने के बीच बुधवार को लोहड़ी के मौके पर एनसीआर में सिख एवं पंजाबी बहुल इलाकों में जमकर ठुमके लगे।
विज्ञापन
तस्वीरें: लोहड़ी का जश्न, पंजाबी गीतों पर जमकर लगे ठुमके
2 of 10
इन इलाकों में चारों ओर इस गीत की गूंज सुनाई दी। गीत के बोल सुनकर अन्य समुदाय के लोग भी पंजाबी समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर उनके रंग में रंग गए। इस दौरान घरों में हर्षोल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन
तस्वीरें: लोहड़ी का जश्न, पंजाबी गीतों पर जमकर लगे ठुमके
3 of 10
सुबह से ही लोहड़ी की धूम शुरू हो गई थी और शाम को इस पर्व की धूम पूरे चरम पर दिखी। इस दौरान लोगों ने एक साथ मिल जुलकर नाच गाकर खुशी मनाई।
तस्वीरें: लोहड़ी का जश्न, पंजाबी गीतों पर जमकर लगे ठुमके
4 of 10
लोगों ने अपने घरों के बाहर दरिद्रता का समूल नाश हो और घर में सुख समृद्धि का साम्राज्य स्थापित होने की कामना के साथ आग जलाकर पूजा की।
विज्ञापन
तस्वीरें: लोहड़ी का जश्न, पंजाबी गीतों पर जमकर लगे ठुमके
5 of 10
लोगों ने अलाव में तिल, गुड़ रेवड़ी, चिड़वा, फूले आदि डालते हुए परिक्रमा की। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों ने मत्था टेका। लोहड़ी पर्व उन घरों में विशेष धूमधाम के साथ मनाया गया जिनमें घरों में पिछले एक वर्ष के दौरान लड़के की शादी या बच्चे का जन्म हुआ।
विज्ञापन
तस्वीरें: लोहड़ी का जश्न, पंजाबी गीतों पर जमकर लगे ठुमके
6 of 10
कुछ घरों में आई बहू और पैदा हुए बच्चे की यह पहली लोहड़ी थी। ऐसे घरों में दूल्हा-दूल्हन ने अलाव के चारों ओर शादी के फेरों की तरह चक्कर लगाए।
विज्ञापन
तस्वीरें: लोहड़ी का जश्न, पंजाबी गीतों पर जमकर लगे ठुमके
7 of 10
इसके बाद ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया। इस अवसर पर हर गली-कूचे में ढोल बजाने वालों ने लोगों के घरों में जाकर ढोल बजाया और लोहड़ी मांगी। बच्चों ने अलग-अलग टोलियों में मंगलवार सुबह से ही लोहड़ी मांगना शुरू कर दिया था।
तस्वीरें: लोहड़ी का जश्न, पंजाबी गीतों पर जमकर लगे ठुमके
8 of 10
शाम होते ही घरों के बाहर लकड़ी के गट्ठर लगा दिए गए। सायं काल पूजा अर्चना की गई। इसके बाद अग्नि के चारों ओर घूमकर लोगों ने खूब गिद्दा किया।
तस्वीरें: लोहड़ी का जश्न, पंजाबी गीतों पर जमकर लगे ठुमके
9 of 10
मॉल परिसर में लकड़ी जलाकर लोहड़ी बनाई गई। लोग देर रात तक आग के सामने बैठकर गानो व ड्राईफ्रूट का मजा लेते रहे।
तस्वीरें: लोहड़ी का जश्न, पंजाबी गीतों पर जमकर लगे ठुमके
10 of 10
शादी के बाद पहली लोहड़ी को शादीशुदा जोड़े के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन शादीशुदा जोड़े को सभी परिवार वालों का आर्शीवाद, ढ़ेर सारा प्यार और कई गिफ्ट्स मिलते हैं।