फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 5.0: दिल्ली में टूटा दो महीने का सन्नाटा, पहले ही दिन दिखी चहल-पहल

Mon, 01 Jun 2020 03:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लॉकडाउन 5.0 के पहले दिन कुछ ऐसी दिखी दिल्ली - फोटो : जी. पाल
लॉकडाउन 5.0 के साथ सरकार एक बार फिर आम जनजीवन को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है। इस बार लॉकडाउन के नियमों में कई तरह की राहतें दी गई हैं। लॉकडाउन के नए नियमों के कारण सोमवार को राजधानी दिल्ली में भी करीब दो महीने के सन्नाटे के बाद चहल-पहल नजर आई। तस्वीरों में देखिए अनलॉक 1 के पहले दिन कैसा रहा दिल्ली का नजारा।

 
विज्ञापन

2 of 6
मंदिर परिसरों में खुले बाजार - फोटो : आदित्य पांडेय
लंबे समय से लोग मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के खुलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। लॉकडाउन के बीच जितने भी पर्व त्योहार आए, लोगों ने उन्हें घरों में ही मनाया। अब छूट मिलने के बाद दिल्ली में मंदिर परिसरों में फूल और प्रसाद समेत अन्य कई दुकानें खुल गईं हैं। दुकानदारों को जल्द ही मंदिरों के पट खुलने की भी उम्मीद है।

 
विज्ञापन

3 of 6
स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग - फोटो : किशन कुमार
वहीं आज से ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया, जिसके कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की आवाजाही लगी रही। कई लोग अपने घर जाने के लिए इकट्ठा हुए थे, तो कई परदेस से अपने घर लौटकर खुश थे। हालांकि स्टेशन आने वाले सभी यात्रियों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की गई। वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर अधिक भीड़ देखने को नहीं मिली, केवल सीमित संख्या में ही यहां यात्री पहुंचे।

 

4 of 6
प्रधान डाकघर के पास लगी भीड़ - फोटो : आदित्य पांडेय
इसके अलावा कई जगह लोग लापरवाही भी करते नजर आए। पटेल चौक और प्रधान डाकघर के पास भी लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कई लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सड़कों पर दिखे वाहन - फोटो : आदित्य पांडेय
दो महीने से सूनी पड़ीं सड़कें भी आज गुलजार दिखीं। आवाजाही की अनुमति मिलने के कारण कई लोग अपने निजी वाहनों से निकले। साथ ही सड़कों पर बसें भी दौड़ती नजर आईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली में खुली अस्थाई दुकानें - फोटो : जी. पाल
दिल्ली में महीनों बाद बाजार भी खुले। रेहड़ी-ठेले के अलावा अस्थाई दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशियां नजर आईं। हालांकि खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ तो नहीं उमड़ी, लेकिन दुकानदारों को आने वाले दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें