आज देश के छठे और सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती है। देश में कई बदलावों को लाने वाले राजीव के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो आप नहीं जानते होंगे। जैसे किसी एक खास ब्रांड के लिए उनका प्यार और उनकी मौत के बाद उसी ब्रांड का उनके शव पहचानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना वो चीज है जो बहुत कम लोगों को पता है।