फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: बीच शहर एक घर पर किया तेंदुए ने कब्जा, सहमे लोग खड़े रहे बाहर

Fri, 28 Apr 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोहना(गुरुग्राम)
विज्ञापन
1 of 10
घर में घुसा तेंदुआ - फोटो : शाहनवाज आलम
गुरुग्राम में अरावली के जंगलों से सटे सोहना कस्बे के आबादी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तेंदुआ घुस गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। दहशत का यह सिलसिला मुसलसल 5 घंटे तक जारी रहा। (सभी फोटोः शाहनवाज आलम)
विज्ञापन

2 of 10
घर में घुसा तेंदुआ - फोटो : शाहनवाज आलम
एक बच्चा और एक व्यक्ति को घायल कर एक घर में घुसने के बाद पहुंची वन एवं वन्य जीव विभाग की टीम 5 घंटे के मशक्कत के बाद तेंदुए पर काबू पा सकी। 
विज्ञापन

3 of 10
leopard - फोटो : शाहनवाज आलम
बेहोशी के हालत में तेंदुए को कैद कर इलाज के लिए भेज दिया गया है। सभी जांच पूरी करने के बाद इसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 

4 of 10
leopard - फोटो : शाहनवाज आलम
तेंदुए को सोहना-पलवल मार्ग स्थित दुर्गा कॉलोनी में कूड़ा बीनने वाली तीन बच्चियों ने सबसे पहले देखा था। बच्चियों ने शेर समझकर इसकी सूचना एक दुकानदार को दी थी। इसी बीच तेंदुए ने मकान के बाहर पीओपी का काम कर रहे 23 वर्षीय लव कुमार पर हमला कर दिया। इससे पहले तेंदुए ने सड़क पर एक 6 वर्षीय बच्चे के सीने और कंधे पर झपटा मारा था। 
विज्ञापन

5 of 10
leopard - फोटो : शाहनवाज आलम
इसी बीच तेंदुआ तेज गति से आगे बढ़कर एक मकान में घुस गया और नवीन भारद्वाज के घर के लॉन में जा बैठा, लेकिन लोगों द्वारा शोर-शराबा किए जाने से वह छलांग लगाकर कॉलोनी में रहने वाले हुकुम यादव के मकान के एक कमरे में घुस गया और  अंत तक वहीं पर ही बैठा रहा। 
विज्ञापन

6 of 10
leopard - फोटो : शाहनवाज आलम
जब घर में तेंदुआ घुसा, वहां परिवार वाले आराम से घर में टीवी देख रहे थे। जब सीढ़ी पर तेंदुआ देखा तो दहशत में हो गए और दरवाजा बंद करने अपने को कैद कर लिया। 
विज्ञापन

7 of 10
leopard - फोटो : शाहनवाज आलम
पुलिस और वन्य जीव विभाग को इसकी सूचना दी गई। इस बीच कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

8 of 10
leopard - फोटो : शाहनवाज आलम
करीब डेढ़ घंटे बाद दक्षिण सर्कल के वन संरक्षक और मंडल वन्य जीव अधिकारी श्याम सुंदर की अगुवाई में दस सदस्यीय टीम जाल और ट्रैंक्यूलाइजर गन के साथ फिर पकडने की तैयारी की गई। दो बार निशाना लगाया गया, लेकिन दोनों निशाना चूक गया। 

9 of 10
leopard - फोटो : शाहनवाज आलम
तीसरी बार में निशाना लगा और बेहोशी के बाद वन्य जीव विभाग की टीम ने तेंदुआ को पिंजरे में कैद कर इलाज के लिए ले गए। इलाज के बाद शुक्रवार अहले सुबह छोडने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

10 of 10
leopard - फोटो : शाहनवाज आलम
श्याम सुंदर, वन्य जीव अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया है। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। तेंदुए का इलाज किया जा रहा है। जल्द ही उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें