केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय चमड़ा मेले का उद्घाटन किया। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला)
विज्ञापन
PICS: इस मेले में आम जनता के लिए 'नो एंट्री'
2 of 7
भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (आईटीपीओ) की ओर से प्रगति मैदान में आयोजित इस मेले में दुनियाभर की 120 कंपनियां शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन
PICS: इस मेले में आम जनता के लिए 'नो एंट्री'
3 of 7
इस मौके पर मिश्र ने कहा कि चमड़ा उद्योग का देश की अर्थव्यवस्था में अहम स्थान है। इससे बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा अर्जित होने के साथ ही रोजगार के भी अवसर मुहैया हो रहे हैं।
PICS: इस मेले में आम जनता के लिए 'नो एंट्री'
4 of 7
उन्होंने बताया कि चमड़ा उद्योग का सालाना कारोबार 11 बिलियन डॉलर का है। इसमें पच्चीस लाख लोगों को काम मिला है, जिसमें तीस फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं।
विज्ञापन
PICS: इस मेले में आम जनता के लिए 'नो एंट्री'
5 of 7
वहीं, आईटीपीओ की तरफ से बताया गया कि तीन दिवसीय मेले में चमड़ा उद्योग से जुड़े सभी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
PICS: इस मेले में आम जनता के लिए 'नो एंट्री'
6 of 7
जर्मनी, ब्रिटेन, यूएसए, हांगकांग समेत कई देश भारतीय चमड़ा उद्योग के बड़े बाजार हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मेला उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए प्रभावी होगा।
यह आम दर्शकों के लिए नहीं खुला है। इसमें फ्रांस, चीन, तुर्की, इरान, ताइवान समेत देश-विदेश की 120 कंपनियां शिरकत कर रही हैं। आईटीपीओ को उम्मीद है कि मेले में करीब 6000 करोबारी दर्शक शिरकत करेंगे।