सीबीआई की विशेष अदालत और इलाहाबाद हाईकोर्ट में तलवार दपंती के अधिवक्ता रहे तनवीर अहमद मीर ने कहा कि राजेश व नूपुर तलवार से उन्होंने रिहाई का वादा किया था।
विज्ञापन
2 of 5
नूपुर और राजेश तलवार
- फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि दोनों ने कई साल तक सच्चाई की लड़ाई लड़ने का साहस दिखाया। यही कारण रहा कि आखिर सत्य की जीत हुई और हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
talwars released
- फोटो : ani
सीबीआई की विशेष अदालत में सोमवार को आए हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर ने कहा कि उन्होंने गाजियाबाद में कई साल तक तलवार दपंती का केस लड़ा।
4 of 5
प्रेस से वार्ता के दौरान तनवीर अहमद मिर
- फोटो : ANI
इसके बाद हाईकोर्ट में भी उन्होंने 22 सितंबर 2016 से लेकर 11 सितंबर 2017 तक हाईकोर्ट में दपंती का केस लड़ा। वहीं उन्होंने चार माह तक लगातार इलाहाबाद में रहकर ही इस केस की जिरह की थी।
डासना जेल से रिहाई के दौरान राजेश तलवार के भाई ने मीडिया कर्मियों ने हाथ जोड़कर कहा कि अब हमें जीने दो। इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करने से इंकार कर दिया।