फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस गैंग की 'मैडम जहर': दिल्ली में चलाती थी ब्यूटी पार्लर; बॉयफ्रेंड गैंगस्टर बॉबी कबूतर संग करती थी ये काम

Thu, 19 Feb 2026 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर के साथ उसकी गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी गिरफ्तार किया है। नेहा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 14
khushnuma ansari - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अपराध की दुनिया में अब पुरुषों का ही वर्चस्व नहीं रहा। महिलाएं भी 'लेडी डॉन' के रूप में तेजी से इस क्षेत्र में अपनी पैठ बना रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) ने सात साल से फरार चल रहे बॉबी कबूतर को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा है। गर्लफ्रेंड की पहचान कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रिय सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा के रूप में हुई है। गैंग में 'मैडम जहर' के नाम से जानी जाने वाली नेहा की गिरफ्तारी ने अंडरवर्ल्ड के महिला शक्ति के बढ़ते प्रभाव को एक बार फिर उजागर किया है।
 
विज्ञापन

2 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा - फोटो : Instagram@makeover.__neha
ब्यूटी पार्लर की आड़ में ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई
जांच में सामने आया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा, असल में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट और हथियारों की सप्लाई का जिम्मा भी संभाल रही थी। पुलिस ने उसे महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से ड्रग्स की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।


 
विज्ञापन

3 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा - फोटो : Instagram@makeover.__neha
'मैडम जहर' का खूंखार कनेक्शन
खुशनुमा अंसारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे और हथियार सप्लायर बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है। इन दोनों का रिश्ता पिछले सात वर्षों से चला आ रहा है। बॉबी कबूतर ने ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी। इसके अलावा आरोपियों को गायक के रूट व मूवमेंट की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई थी। 
 

4 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा - फोटो : Instagram@makeover.__neha
गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने गुरुग्राम गया था
महफूज उर्फ बॉबी कबूतर गर्लफ्रेंड के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह सात वर्षों में पहली बार पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से बाहर निकला था। गर्लफ्रेंड नेहा उससे बार-बार शॉपिंग कराने की जिद कर रही थी। गुरुग्राम से जब वह दिल्ली लौट रहा था तो सीआई ने बीच में ही उसकी गाड़ी को रोका और चारों को गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन

5 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा - फोटो : Instagram@makeover.__neha
स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड सीलमपुर इलाके की है और पेशे से ब्यूटीशियन है। महफूज उर्फ बॉबी कबूतर नेहा को दिल्ली के मॉल में इसलिए नहीं ले गया कि कोई उसे पहचान लेगा। ऐसे में वह गुरुग्राम के एक मॉल में शॉपिंग करने गया था। मॉल में उसने जूते आदि देखे, मगर उसे ज्यादा सामान पसंद नहीं आया। 
विज्ञापन

6 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा - फोटो : Instagram@makeover.__neha
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पंजाबी गायक की हत्या से पहले वह रेकी करने पंजाब गया था। इसके बाद वह सीलमपुर आ गया और फिर कभी बाहर नहीं निकला। यहां तक वह पड़ोस की कॉलोनियों में भी नहीं गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसके सीलमपुर से बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी।

 
विज्ञापन

7 of 14
लॉरेंस का गुर्गा बॉबी - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला: लॉरेंस के गुर्गे बॉबी कबूतर समेत 4 गिरफ्तार
दिली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाबी सिंगर सिद्ध मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे महफूज उर्फ बॉबी कबूतर को गुरुग्राम और दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली आते समय उसे जब दबोचा गया तो उसके साथ उसकी महिला मित्र नेहा और दो गुर्गे भी साथ थे। 
 

8 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा - फोटो : Instagram@makeover.__neha
पुलिस ने इन दिनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में भी बॉबी कबूतर वांटेड था। वह बीते सात वर्षों से भागा हुआ था, पुलिस उसे तबसे तलाश रही थी। 

 

9 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा - फोटो : Instagram@makeover.__neha
पहचान और ठिकाना बदलने की वजह से अब तक वह पकड़ में नहीं आ पा रहा था। बॉबी के तार हाशिम बाबा और लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बॉबी कबूतर ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने बाले शूटर्स को हथियार मुहैया करवाए थे। 

 

10 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा - फोटो : Instagram@makeover.__neha
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार विदेश से आए थे। पाटनी के घर फायरिंग मामले में दो शूटर्स एनकाउंटर में मारे गए थे, जबकि तीन गिरफ्तार हुए थे। बॉबी कबूतर से यह पूछताछ की जा रही है कि उसने किस के कहने पर शूटर्स को हथियार मुहैया करवाए थे। 

11 of 14
खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा - फोटो : Instagram@makeover.__neha
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए डबल मर्डर और ग्रेटर कैलाश इलाके में जिम के बाहर किए गए नादिर शाह मर्डर केस में भी बॉबी कबूतर आरोपी था। दिल्ली के नार्थ ईस्ट इलाके के बड़े गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिए बॉबी कबूतर लिए काम करता है और वो लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है।

 

12 of 14
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
मूसेवाला के मूवमेंट और रूट की दी थी जानकारी 
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बॉबी कबूतर ने मूसेवाला की मूवमेंट और रूट की जानकारी एकत्र की और बाद में यह सूचना हमलावरों तक पहुंचाई गई। 29 मई 2022 को दिनदहाड़े सिद्ध मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे ने टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट्स के आधार पर उसे दबोचा।

13 of 14
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
तिहाड़ जेल से मिले थे दिशा पाटनी के घर फायरिंग के आदेश 
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बॉबी कबूतर ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करवाने के आदेश उसे तिहाड़ से मिले थे। जेल में बंद हाशिम बाबा ने उसे निर्देश दिए थे। हालांकि जिस सेल में हाशिम बाबा बंद है। उसी सेल में काला जठेड़ी भी बंद है। 
 
विज्ञापन

14 of 14
दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ये स्पष्ट कर रही है कि इनमें से उसे किसने फायरिंग करने के निर्देश दिए थे। इस समय लारेंस गैंग में भूट पड़ गई है। काला जठेड़ी को अलग हुए रोहित गोदारा के साथ माना जाता है। आरोपी ने बताया कि दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने के लिए शूटर को हथियार उसी ने दिए थे। उसके पास हथियार रखे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें