लावा मोबाइल कंपनी की इंजीनियर अंजलि राठौर के मुख्य हत्यारोपी अश्वनी यादव उर्फ सन्नू को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अंजलि से एकतरफा प्रेम करता था। उसे संदेह था कि अंजलि अपने ऑफिस में किसी से प्यार करने लगी है। इसीलिए उसने अंजलि की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस को हत्याकांड में शामिल अश्वनी के एक दोस्त की भी तलाश है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
Anjali Murder
मूल रूप से यमुना नगर हरियाणा की रहने वाली अंजलि नोएडा के सेक्टर-62 स्थित पॉश सोसायटी शताब्दी रेल विहार में तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में चल रहे पीजी में छह अन्य लड़कियों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
3 of 13
anjali murder
31 मई 2017 की सुबह 6:34 बजे सोसायटी के पार्किंग में सीढ़ियों के पास भावलपुर, जसवंत नगर इटावा निवासी अश्वनी यादव ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
4 of 13
anjali murder
एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि अश्वनी को शुक्रवार रात साढ़े दस बजे अंधियारी मैनपुरी में रहने वाले उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से वह अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रहा रहा था। गिरफ्तारी के बाद अश्वनी ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। रात में ही उसे नोएडा लाया गया।
विज्ञापन
5 of 13
anjali murder
शनिवार तड़के पुलिस ने अश्वनी की निशानदेही पर सेक्टर-62 के बी ब्लॉक पार्क की झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त 7.65 बोर का पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद कर लिया है। अंजलि की हत्या के बाद अश्वनी यहीं पर पिस्टल छिपाकर फरार हो गया था। हत्याकांड में उसके गांव का एक दोस्त भी शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 13
anjali murder case
एसपी सिटी ने बताया कि अश्वनी ने पहले इटावा में ही बीसीए में दाखिला लिया। वहां दो बार फेल होने के बाद उसने बीबीए करने के लिए जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में दाखिला लिया था, जो तीन साल का कोर्स था। अंजलि यहां से बीटेक कर रही थी, जो चार वर्ष का था। एलपीयू में भी अश्वनी बीबीए में एक साल फेल हो गया। इस वजह से उसका और अंजलि का कोर्स एक साथ खत्म हुआ था।
विज्ञापन
7 of 13
देखिए 5 मिनट में कैसे चली गई एक इंजीनियर की जान
अश्वनी ने बताया कि एलपीयू में ही 23 सितंबर 2012 को उसकी अंजलि से दोस्ती हुई थी। इसके पहले वह उसे नहीं जानता था। यहीं पर अंजलि की मौसी कामिनी भी पढ़ाई कर रही थी, जो इनकी सीनियर थी। दोनों की दोस्ती का पता चलने पर कामिनी ने अंजलि को अश्वनी से दूरी बनाने की हिदायत दी थी।
8 of 13
anjali murder
पुलिस के अनुसार अश्वनी, अंजलि से इकतरफा प्रेम करता था। बीटेक करने के बाद अंजलि की नौकरी नोएडा के सेक्टर-64 स्थित लावा कंपनी में लग गई। अश्वनी ने लाजपत नगर दिल्ली स्थित अपने एक परिचित के कपड़ों के शोरूम में काम करना शुरू कर दिया था। यहां से जनवरी-2017 में उसकी नौकरी चली गई, जिसके बाद वह वापस इटावा लौट गया। इसके बाद दोनों की दोस्ती में दूरी आ गई।
9 of 13
anjali murder
हत्या से एक दिन पहले अश्वनी अपने दोस्त के साथ इटावा से अंजलि से मिलने आया था। अंजलि के ऑफिस से आने के बाद अश्वनी ने रात में सोसायटी में दो घंटे तक उससे मुलाकात की। इस मुलाकात में अंजलि ने स्पष्ट कर दिया था कि वह उससे कोई दोस्ती नहीं रखना चाहती है।
10 of 13
anjali murder
पूछताछ में अश्वनी ने पुलिस को बताया कि 31 मई की सुबह 6:05 बजे अंजलि से उसकी मोबाइल पर बात हुई तो उसने फिर से उससे दोस्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद वह 6:30 पर अपने दोस्त के साथ सोसायटी में पहुंचा। अश्वनी ने अपने घर के नाम सन्नू से गेट के रजिस्टर पर एंट्री की। उसका दोस्त सोसायटी के बाहर ही खड़ा रहा।
11 of 13
anjali murder
अश्वनी ने फोन कर अंजलि को मिलने के लिए नीचे बुलाया। अंजलि के नीचे आने पर अश्वनी ने उससे ऑफिस में उसके प्रेमी का नाम जानने का प्रयास किया, लेकिन अंजलि ऐसे किसी रिश्ते से साफ इंकार कर दिया। अश्वनी के अनुसार वह अंजलि के प्रेमी की हत्या करना चाहता था। अंजलि के नाम न बताने पर उसने गुस्से में उसे ही गोली मार दी।
12 of 13
anjali murder
अश्वनी ने पुलिस को बताया कि अंजलि को गोली मारने के बाद उसने मौके पर ही खुद को भी गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन गोली पिस्टल में फंस गई। जिससे वह आत्महत्या नहीं कर पाया। इसके बाद वह सोसायटी से बाहर निकल आया। दोस्त ने उसे आनंद विहार बस अड्डे छोड़ा, जहां से वह इटावा वापस लौट गया और अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रहने लगा।
अश्वनी ने बताया कि अंजलि के इंकार करने के बाद उसने दोस्त संग फोर्टिस अस्पताल के पीछे मिठास रेस्टोरेंट के बाहर पूरी रात गुजारी थी। अगले दिन सुबह वह सोसायटी में अंजलि से मिलने फिर गया था। हत्या के लिए उसने 3000 रुपये में एक सप्ताह के लिए पिस्टल किराए पर ली थी। पुलिस पिस्टल किराए पर देने वाले की भी तलाश कर रही है।