फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर बेटी का शव देख बेसुध हुए मां-बाप, दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Fri, 02 Jun 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
नोएडा के सेक्टर 62 के पॉश इलाके में बने एक अपार्टमेंट में रहने वाली अंजलि राठौर की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 
विज्ञापन

2 of 10
 चौंका देने वाली बात ये है कि इस हत्या में अंजलि के घरवालों ने उसके ही एक दोस्त के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

3 of 10
बता दें कि अंजति का दोस्त अश्विनी इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है जिसे पुलिस अभी भी तलाश रही है। 

4 of 10
असल में अश्विनी और अंजलि दोनों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई एक साथ की थी और फिलहा वो दिल्ली में रह रहा था।
विज्ञापन

5 of 10
बुधवार की सुबह छह बजे के करीब अंजलि के पास अश्विनी का फोन आया जिसके आधे घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

6 of 10
चौंका देने वाली बात ये है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला अपार्टमेंट में  लगे सीसीटीवी में तो कैद हो गया लेकिन उसे किसी ने पकड़ने की कोशिश तक नहीं की।
विज्ञापन

7 of 10
हत्या के बाद भी अंजलि का शव अपार्टमेंट की पार्किंग में ही पड़ा था। कुछ देर बाद जब उसी अपार्टमेंट में रहने वाली एक लड़की वहां से गुजर रही थी तभी उसने अंजलि को जमीन में पड़ा देखा। 

8 of 10
आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और अंजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

9 of 10
बता दें कि अंजलि ने लगभग एक साल पहले ही नोएडा में मोबाइल बनाने वाली कंपनी लावा में काम शुरु किया था। अभी भी वह ट्रेनी इंजीनियर के तौर पर ही काम कर रही थी।
विज्ञापन

10 of 10
जिस बात से उसके जानने वालों से लेकर घर वाले तक हैरान और परेशान हैं वो ये है कि आखिर अचानक सुबह ऐसा क्या हुआ कि अंजलि की उसके दोस्त ने हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें