फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद कूच से पहले सफाई कर्मियों को खदेड़ा, पत्थर बरसाए तो पुलिस ने भांजी लाठियां

Mon, 08 Oct 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
edmc workers strike - फोटो : जी पाल
पिछले 27 दिनों से मांगों को लेकर केंद्र, दिल्ली सरकार व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों पर संसद कूच से पहले ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि  कुछ कर्मचारियों ने पुलिस व अन्य सुरक्षा बल के जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने लाठीजार्च कर सभी को खदेड़ना शुरू किया। 
विज्ञापन

2 of 8
edmc workers strike - फोटो : जी पाल
लाठीचार्ज की चपेट में कई महिलाकर्मी भी आ गईं। उधर, हड़ताली कर्मचारियों ने दूसरे गुट पर आरोप लगाया कि उन लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंक कर पुलिस का उकसाया, ताकि हड़ताल को कमजोर किया जा सके। पुलिस के अनुसार सफाई कर्मियों के पत्थरबाजी में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि एक भी सफाई कर्मी घायल नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 8
edmc workers strike - फोटो : जी पाल
उधर, यूनियन ने सफाई कर्मियों की बेरहमी से की गई पिटाई की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस की लाठीचार्ज में कई कर्मी घायल हुए हैं। यूनियन के पदाधिकारी ने कहा कि वे भी अब जवाबी कार्रवाई के तहत आपराधिक मामले दर्ज करवाएंगे।

4 of 8
edmc workers strike - फोटो : जी पाल
दरअसल, बकाया वेतन, नियत समय पर वेतन भुगतान, कर्मियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर एमसीडी के सफाई कर्मी पिछले 27 दिनों से हड़ताल पर हैं। लेकिन अब तक किसी ने मांगों पर सुनवाई नहीं की गई, नतीजतन हड़ताल के कारण राष्ट्रीय राजधानी की सफाई व्यवस्था दिनोंदिन खराब हो रही है।
विज्ञापन

5 of 8
edmc workers strike - फोटो : जी पाल
सोमवार सुबह से ही पूर्वी दिल्ली समेत दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली नगर निगमों के कर्मी जंतर मंतर पर इकट्ठा होने लगे। ऐहतियातन पुलिस ने पहले ही बैरिकेड लगाए हुए थे। यूनियन के पदाधिकारियों के संबोधन के दौरान अचानक पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास करते हुए पुलिस की तरफ पत्थर फेंका गया। जवाबी कार्रवाई (लाठीचार्ज) में सफाई कर्मियों को चोटें आईं और कुछ जख्मी भी हुए।
विज्ञापन

6 of 8
edmc workers strike - फोटो : जी पाल
‘सफाइकर्मियों को बदनाम करने की साजिश, नहीं रुकेगा विरोध’     
एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय गहलोत का आरोप है कि वह अपनी मांगों को लेकर संसद कूच से पहले संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान समूह में मौजूद कुछ अवांछित तत्वों ने ऐसा किया, ताकि हड़ताल को कमजोर करने के लिए पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाए। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित निगम के इशारे पर सफाईकर्मियों को बदनाम करने की साजिश रची गई। लाठीचार्ज में महिलाओं समेत दर्जनों सफाई कर्मियों को चोटें आईं, जबकि कुछ के हाथ भी फ्रैक्चर हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
edmc workers strike - फोटो : जी पाल
यूनियन के प्रधान ने बताया कि हड़ताल को दबाने की चाहे जितनी भी कोशिश क्यों न की जाए, मांगे मांगे जाने तक हड़ताल वापस नहीं लेंगे। इससे पहले भी कर्मचारियों को डराया धमकाया गया जबकि पूर्वी निगम की ओर से आदेश भी जारी करवाए गए, जिसपर कर्मियों को भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

8 of 8
edmc workers strike - फोटो : जी पाल
आज पूर्वी निगम मुख्यालय का करेंगे घेराव       
यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि मंगलवार को एक बार फिर सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को पूर्वी दिल्ली निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे। जंतर मंतर पर भी हड़ताल के दौरान भारी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे। प्रधानमंत्री सहित भाजपा शासित निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। गहलोत ने पुलिस की तरफ से कर्मियों की पिटाई की निंदा करते हुए कहा कि साजिश रचने वालों के खिलाफ न केवल प्रदर्शन बल्कि आपराधिक मामले भी दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें