फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालीमार बाग में कार सवार दंपति पर हमला, दो गोलियां दाग कर की महिला की हत्या

Wed, 25 Oct 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कार जिसमें प्रिया मेहरा को गोली लगी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बुधवार तड़के स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने पति के साथ मारुति रिट्ज कार से घर लौट रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त प्रिया मेहरा (33) के रूप में हुई है। प्रिया की गर्दन व चेहरे पर दो गोली लगी। हत्यारे प्रिया के पति पंकज (34) से रुपयों की लेन-देन में जबरन कार रुकवाकर झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गोली चला दी। गोलीबारी के दौरान प्रिया की गोद में बैठा दो साल का बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

2 of 5
कार जिसमें प्रिया मेहरा को गोली लगी
गनीमत यह रही कि दो गोली चलने के बाद बदमाशों की पिस्टल में गोली फंस गई। इसका फायदा उठाकर पंकज कार समेत वहां से भागकर रोहिणी के सरोज अस्पताल पहुंचा, जहां प्रिया को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शुरूआती जांच के बाद पुलिस हत्याकांड के पीछे रुपयों की लेन-देन को बता रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रिया मेहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक पंकज मेहरा परिवार के साथ सी-1/5 सेक्टर-15, रोहिणी में रहता है। इसके परिवार में पत्नी प्रिया मेहरा के अलावा दो साल का एक बेटा है। पंकज का पहाडग़ंज इलाके में रेस्टोरेंट है। मंगलवार रात को वह हडसन लेन स्थित अपने भाई के रेस्टोरेंट गए थे। देर रात को वह अपनी पत्नी प्रिया व बेटे नाइस के साथ गुरुद्वारा बंगला साहेब गया। वहां दर्शन कर तड़के करीब 4.20 बजे वह वापस घर लौट रहा था। इस बीच बादली लालबत्ती पर उसकी कार को स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार से एक युवक उतरा, उसने कार शीशा तोड़ दिया।। आरोपी ने जबरन पंकज को जबरन कार से उतार लिया। बदमाश के हाथ में पिस्टल थी। थोड़ी बातचीत के बाद बदमाश की पंकज से हाथापाई होने लगी।  

4 of 5
demo pic
पंकज ने पुलिस को बताया है कि बदमाश ने दो गोली चला दी। गोली कार की अगली सीट पर प्रिया की गर्दन व चेहरे पर लगी। इधर अगली गोली चलाते ही बदमाश की पिस्टल में गोली फंस गई। इसका फायदा उठाकर पंकज कार समेत वहां से भागकर सीधी सरोज अस्पताल पहुंचा, जहां प्रिया को मृत घोषित कर दिया गया। इधर खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंदूक
पुलिस को पंकज ने बताया कि सोनी के कुछ लोगों से उसने मोटे ब्याज पर रुपये लिये हुए थे। ब्याज की रकम बढ़कर अब कर्ज चालिस लाख हो गया था। रुपये न लौटाने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। शालीमार बाग थाना पुलिस इसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पंकज से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें