इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह महिला यात्री और एयर इंडिया के एक स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि यात्री और ड्यूटी मैनेजर ने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
2 of 4
igi
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अहमदाबाद जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची महिला यात्री को देरी से आने पर ड्यूटी मैनेजर ने बोर्डिंग करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, काउंटर पर कार्यरत एक कर्मचारी ने महिला यात्री को बताया कि वह चेक-इन नहीं कर सकती।
विज्ञापन
3 of 4
igi airport
कर्मचारी ने महिला को ड्यूटी मैनेजर के पास जाने को कहा। इसके बाद ड्यूटी मैनेजर और महिला के बीच बहस होने लगी। सूत्रों अनुसार, मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई।
हवाई अड्डे पर तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट हुई। इसके बाद महिला यात्री ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इससे पहले पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच भी कराई।