फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन साइट ने फोन की जगह भाजपा सांसद को थमा दिए पत्थर, कुमार विश्वास ने ली चुटकी

Thu, 31 Oct 2019 07:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kumar vishwas - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अक्सर मुखर होकर अपनी राय रखने वाले कवि कुमार विश्वास ने इस बार भाजपा सांसद खगेन मुर्मू को लेकर चुटकी ली है। दरअसल मुर्मू एक ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा थगी के शिकार हो गए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल पैकेज - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू के बेटे ने हाल ही में ऑनालइन साइट से एक मोबाइल फोन बुक किया था लेकिन ई-कॉमर्स कंपनी ने उन्हें मोबाइल के डिब्बे में पत्थर दे गए। इसे देखकर वह दंग रह गए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू - फोटो : ANI
सांसद मुर्मू ने बताया कि उनके बेटे ने सैमसंग कंपनी का फोन ऑर्डर किया था लेकिन पार्सल खोलने के बाद डिब्बे से किसी रेडमी कंपनी का बॉक्स निकला जिसमें पत्थर के टुकड़े रखे गए थे। 

 

4 of 5
मोबाइल की जगह मिले पत्थर - फोटो : ANI
ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा किए गए इस धोखाधड़ी के खिलाफ उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने इस पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumar vishwas - फोटो : सोशल मीडिया
कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा है, 'महसूस करिए सांसद जी, आप सब को चुनाव जितवाने के बाद बेचारी जनता को कैसा लगता है।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें