फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार किसानों के लिए हुआ इतना बड़ा आयोजन, पीएम ने बिताए कई घंटे

Sat, 19 Mar 2016 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आयोजित कृषि उन्नति मेले का शुभारंभ आज पीएम मोदी ने कई किसानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर की। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किसानों को उनके लिए शुरू की गई कई योजनाओं के बारे में बताया और देश की उन्नति में किसानों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

krishi unnati mela

2 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने मेले में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें कृषि दर्शन चैनल के बारे में बताया और कहा कि इस चैनल पर किसानों के हित की कई बातें दिखाई जाती हैं जिसे देखने से उन्हें काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

krishi unnati mela

3 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि दूसरी कृषि क्रांति केवल पानी के स्रोत पर ही आधारित नहीं रह सकती उसे विज्ञान, तकनीकि और आधुनिक आविष्कारों के भी सहारे की जरूरत है।

krishi unnati mela

4 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने कहा कि गांव में रहने वाले भारतीयों की आमदनी बढ़ाने की जरूरत है, जिसके लिए गांवों में आर्थिक गतिविधियों में इजाफा जरूरी है।
विज्ञापन

krishi unnati mela

5 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने इस बार के आम बजट की तारीफ करते हुए कहा कि जनता ने ये माना है कि पहली बार बजट गरीबों और‌ किसानों के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

krishi unnati mela

6 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए हमारा बजट इस साल किसानों की भलाई और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने को समर्पित है।
विज्ञापन

krishi unnati mela

7 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
मोदी ने कृषि उन्नत मेले में किसानों से कहा कि जब तक हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे तो क्या हम किसानों की आमदनी दुगनी कर सकेंगे? हां, अगर हम मिलकर काम करें तो ऐसा करना मुमकिन है।

krishi unnati mela

8 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर भी पीएम विपक्ष पर निशाना साधना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि हम जब भी कुछ करते हैं तो विपक्ष कहता है कि ये हमारे समय का है। उन्होंने बांध तो बना दिए लेकिन पानी किसानों तक नहीं पहुंचा।

krishi unnati mela

9 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैं नहर और तालाब बनाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए लगाने की सोच रहा हूं ताकि सिंचाई बेहतर हो सके।

krishi unnati mela

10 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
मोदी बोले पानी भगवान का वरदान है। हमें पानी की एक बूंद भी बरबाद नहीं करनी चाहिए। हमें पानी ऐसे इस्तेमाल करना चाहिए जिससे कि हम पानी की हर बूंद का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकें और हमें 'प्रति बूंद, ज्यादा अनाज' पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन

krishi unnati mela

11 of 11
कृषि उन्नति मेला - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के बारे में कहा कि इस इडंस्ट्री में जान फूंकने की जरूरत है। वे आगे बोले कि अटल जी फसल बीमा योजना शुरू की थी बाद में दूसरी सरकारें आईं और कुछ बदलाव कर दिए जिससे किसानों ने इस योजना में विश्वास खो दिया। मैंने एक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है जो किसानों के लिए सहायक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें