भारत में पहली बार एक अनूठी सौंदर्य प्रतियोगिता हुई जिसमें देशभर की 1500 सुंदरियों ने भाग लिया और इसमें जीत हासिल की कोलकाता की निताशा बिस्वास ने।
विज्ञापन
2 of 9
miss transqueen 2017
- फोटो : pti
दरअसल निताशा एक ट्रांसजेंडर हैं और उन्होंने भारत में पहली बार हुई मिस ट्रांसक्वीन इंडिया प्रतियोगिता जीत ली है।
विज्ञापन
3 of 9
miss transqueen 2017
- फोटो : सोशल मीडिया
26 वर्षीय निताशा कोलकाता से एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं और इस खिताब को जीतने के साथ ही उन्होंने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है।
4 of 9
models
अब निताशा मिस इंटरनेशनल क्वीन प्रतियोगिता के लिए थाईलैंड जाएंगी और वहां भारत का नेतृत्व करेंगी। वहीं पहली रनर अप मिस ट्रांससेक्शुअल ऑस्ट्रेलिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
5 of 9
models
गुरुग्राम में पहली बार मिस ट्रांसक्वीन इंडिया 2017 का आयोजन हुआ। रविवार देर शाम इफ्को चौक स्थित एक होटल में हुई प्रतियोगिता में कोलकाता की निताशा को मिस इंडिया ट्रांसक्वीन 2017 चुना गया।
विज्ञापन
6 of 9
miss transqueen 2017
- फोटो : अमर उजाला
मणिपुर की लोईलोई को फर्स्ट और चेन्नई की रागस्या को सेकंड रनरअप चुना गया। मिस ट्रांस्सैक्सुअल ऑस्ट्रेलिया इंटरनेशनल-2017 लेटिसिया फिलिसिया रवीना ने विजेताओं का ताज पहनाए।
विज्ञापन
7 of 9
models
मिस्टर गे वर्ल्ड इंडिया 2014- सुशांत दिवगिकर ने प्रस्तुति दी। विजेता को थाईलैंड में होने वाले इस समुदाय के सबसे प्रतिष्ठित मिस इंटरनेशनल ट्रांसक्वीन में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
8 of 9
miss transqueen 2017
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अनूठी सौंदर्य प्रतियोगिता में सभी क्षेत्रों के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी दिखी। देशभर से समुदाय के 1500 से अधिक प्रतिनिधि पहुंचे। इनमें से 16 फाइनलिस्ट चुने गए। हफ्ते भर तक इनके लिे ग्रूमिंग सत्र आयोजित किए गए। अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौरी सावंत जूरी बनने के लिए मुंबई से पधारी थीं।