आरुषि-हेमराज हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आते ही सोशल मीडिया लोगों की प्रतिक्रियाओं से पट गया। फैसले पर लोगों की अलग-अलग राय रही। कुछ का मानना था कि तलवार दंपति को न्याय मिला वहीं एक बड़ा तबका वह भी था, जो सवाल उठा रहा था कि अगर तलवार दंपति ने अपनी बेटी आरुषि की हत्या नहीं की तो अब हत्यारा कौन ?
विज्ञापन
2 of 5
file photo
- फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर लोगों की प्रतिक्रिया रही कि जिस तरह जेसिका हत्याकांड में ‘नो वन किल्ड जेसिका’ की स्थिति थी, अब उसी तरह की स्थिति आरुषि हत्याकांड में बन गई, यानी ‘नो वन किल्ड आरुषि’। इसके साथ ही सीबीआई की जांच पर भी पर कटाक्ष किए गए।
विज्ञापन
3 of 5
file photo
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में सीबीआई को थंब्स डाउन लिखा। फैसले पर कुछ लोगों ने चुटकी भी ली, सोशल मीडिया में लिखा गया कि अगर आरुषि को किसी ने नहीं मारा तो संभवत: हत्याएं सुपर नैचुरल पावर ने ही की होंगी।
4 of 5
demo pic
इसके साथ ही कुछ लोगों ने तलवार दंपति को न्याय मिलने की बात की। लोगों ने पोस्ट किया कि न्याय नहीं मिलने से अच्छा, न्याय देर से मिलना है।
बुद्धिजीवी वर्ग ने हेमराज के हत्यारे के सवाल को भी उठाया। उनका लिखना था कि सभी आरुषि की बात कर रहे हैं, लेकिन हेमराज के हत्यारे के बारे में कोई नहीं पूछ रहा। ऐसी अनेकों प्रतिक्रियाओं से सोशल मीडिया पटा रहा।