फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल जेसिका के कातिल को 19 साल बाद बहन ने किया माफ, पढ़ें इन दिनों मनु शर्मा कैसे गुजार रहा दिन

Tue, 24 Apr 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
jessica lal
सबरीना ने अपनी बहन जेसिका लाल के कातिल सिद्धार्थ वशिष्ठ जो मनु शर्मा के नाम से से भी जाना जाता है को माफ कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दिनों मनु शर्मा क्या कर रहे हैं.. 
विज्ञापन

2 of 6
jessica lal
तिहाड़ जेल में सजा काट रहे मनु शर्मा को तीन महीने पहले अच्छे व्यवहार के लिए ओपन जेल में भेज दिया गया है। यहां मनु शर्मा को काम करने के लिए जेल से बाहर जाने की आजादी है। वह सुबह के 8 बजे जेल से बाहर जा सकता है और शाम को 6 बजे के बाद उसको वापस जेल आना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
jessica lal
बता दें कि तिहाड़ जेल में 15,000 कैदियों के रहने की जगह है। वहां दो तरह की सुविधाए हैं। सेमी-ओपन और ओपन जेल सुविधा। जो लोग सेमी-ओपन जेल में रहते हैं उनको जेल के अंदर रह कर नौकरी करने की आजादी होती है लेकिन दो लोग ओपन जेल में होते हैं वह बाहर जा कर नौकरी कर सकते हैं लेकिन शहर छोड़ कर नहीं जा करते।

4 of 6
jessica lal
मनु शर्मा के साथ-साथ 5 लोगों को भी ये सुविधा दी जा रही है। मनु शर्मा के साथ जो कैदी रह रहे हैं उन लोगों ने 12 साल जेल में बिताए हैं उसके बाद उनके अच्छे व्यवहार के कारण उनको 2 साल के लिए ओपन और सेमी-ओपन जेल में रखा गया है।
विज्ञापन

5 of 6
jessica lal
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट की मानें तो मनु शर्मा एक एनजीओ में काम करता है जिसका नाम सिद्धार्थ वशिष्ठ फाउंडेशन (एसवीएफ) है। यह एनजीओ कैदियों और उनके बच्चों पुनर्वास के लिए काम करता है। यह एनजीओ जनकपुरी में स्थित है इस एनजीओ के कर्मी ने बताया है कि मनु शर्मा हफ्ते में 2-3 दिन आते हैं और बाकी के दिनों में वह अलग-अलग जेलों में कैदियों से मिलने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jessica lal
मनु शर्मा ने मॉडल जेसिका लाल का 1999 में कत्ल किया था। वजह थी कि जेसिका ने एक होटल में मनु को ड्रिंक सर्व करने से मना कर दिया था। मनु शर्मा हरियाणा के कद्दावर कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का बेटा है। बता दें कि इस अपराध के बाद मनु शर्मा को उम्रकैद की सजा सुना दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें