फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...पहली बार हिरण ने किया ‘टाइगर’ का शिकार, अब सलमान को अंदाजा होगा कि जुर्म करने की होती है सजा

Fri, 06 Apr 2018 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : सोशल मीडिया
काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को निचली अदालत के 5 साल की सजा के आदेश के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर घेरा। फेसबुक, ट्विटर पर यूजर्स ने सलमान को हैशटैग करते हुए खूब कमेंट्स किए।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
सलमान खान पर आए फैसले के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा छा गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने हैशटैग ब्लैकबक और हैशटैग सलमान खान लिखते हुए तरह तरह के कमेंट्स पोस्ट करने शुरू कर दिए। यूजर्स ने सलमान खान के तरह तरह के फोटो एडिट कर पोस्ट करते हुए लिखा कि कि पहली बार हिरण ने ‘टाइगर’ का शिकार किया।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : अमर उजाला
यूजर्स ने लिखा कि अब सलमान को अंदाजा होगा कि जुर्म करने की सजा मिलती है। फेसबुक के अलावा ट्विटर पर भी यूजर्स ने सलमान खान को टैग करते हुए तरह तरह के ट्वीट किए।

4 of 5
salman khan - फोटो : सोशल मीडिया
हमारे समाज ने 20 साल लंबी लड़ाई लड़ी। हमें कानून पर पूरा भरोसा था आखिरकार जीत हमारी हुई। अदालत के इस फैसले ने साबित कर दिया कि कानून के दरवाजे पर कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। इस फैसले के बाद अन्य मामले में सलमान के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी की है। सलमान खान को उसके किए की सजा दिलाकर ही हम दम लेंगे।- शिवराज बिश्नोई, प्रांतीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्रोई सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : अमर उजाला
लोगों का इस फैसले से कानून पर भरोसा बढ़ेगा। काला हिरण अत्यन्त दुर्लभ प्रजाति होती है और अब वे भारत में गिने चुने स्थानों पर ही सिमट कर रह गए हैं। राजस्थान के बिश्नोई समाज ने तमाम कठिनाइयों व दबाव को झेलते हुए भी कानून पर भरोसा बनाए रखा और अपनी लड़ाई जारी रखी व दोषियों को सलाखों के पीछे भेजकर ही दम लिया।- अनिल गंडास, वन्य जीव रक्षक

कानून के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं। अब सलमान कुछ भी करे लेकिन, कानून ने अपना काम कर दिया।-रश्मि वर्मा, कानून की छात्रा

शेरा पांच साल के लिए बेरोजगार। बढ़ती बेरोजगारी से मोदी सरकार चिंतित।-फराह खान, शिक्षिका  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें