फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से कनेक्शन रखने वाली ज्यादातर फिल्में बॉक्सऑफिस पर करती हैं धमाल, रॉकस्टार भी है इस लिस्ट में

Sun, 01 Apr 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
rockstar
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि बॉलीवुड में जितनी भी फिल्में बनती हैं अगर उनकी शूटिंग दिल्ली में होती है तो भले ही उनका बजट कम हो लेकन उनका बॉक्सऑफिस कलेक्शन जबरदस्त रहता है। रॉकस्टार के अलावा और भी कई फिल्में हैं इस सूची में..
विज्ञापन

2 of 10
ranbir kapoor
रॉकस्टार- 60 करोड़ रुपए में बनी रणबीर कपूर की इस फिल्म का बॉक्सऑफिस कलेक्शन 108 करोड़ रहा था। इस फिल्म को दिल्ली के डीयू कैंपस, हौज खास जैसे इलाको में फिल्माया गया है।
विज्ञापन

3 of 10
Sonu Ke Titu Ki Sweety
सोनू के टीटू की स्वीटी- 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अबतक 144 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म रोमांस और ब्रोमांस पर बनी है। इसमें कार्तिक आर्यन, नुसरत बरूचा और सनी सिंह ने काम किया है। यह फिल्म दिल्ली के अलावा पूरे एनसीआर में बनी है। गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-5, गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर हब और नोएडा के महानुन मॉडर्न सोसाइटी में शूट हुई है।

4 of 10
Humpty Sharma Ki Dulhania
हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां- इस फिल्म का बजट केवल 33 करोड़ था लेकिन बॉक्सऑफिस कलेक्शन काफी शानदार रहा। फिल्म ने 110 करोड़ रुपये कमाए। आलिया भट्ट और वरुण धवन लीड रोल वाली इस फिल्म को दिल्ली के कई इलाको में फिल्माया गया था। खान मार्केट के नजारे आप इस फिल्म में देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
2 States
2 स्टेट्स: दिल्ली के हौज खास और कनौट प्लेस जैसी जगह पर शूट हुई ये फिल्म केवल 45 करोड़ में बनी है लेकिन बिजनेस इसने दोगुने से भी ज्यादा का किया है। इस फिल्म ने 173 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म चेतन भगत पर आधारित है जिसमें अर्जुन कपूर और आलिय भट्ट ने लीड रोल प्ले किया है।
विज्ञापन

6 of 10
Tanu Weds Manu Returns
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स: कंगना रनौत और आर. माधवन की ये फिल्म केवल 39 करोड़ में बनी है जबकि इसने 258 करोड़ का बिजनेस किया है। बता दें कि ये फिल्म तनु वेड्स मनु फिल्म की सीक्वल है। दिल्ली के पुराने किले पर इस फिल्म की शूटिंग हुई है।
विज्ञापन

7 of 10
Bhaag Milkha Bhaag
भाग मिल्खा भाग: इस फिल्म की शूटिंग दिल्लीे के तुगलकाबाद इलाके में हुई है। फिल्म मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है जिसको फरहान अख्तर ने बखूबी निभाया है। फरहान के अलावा इस फिल्म में सोनम कपूर भी है। इस फिल्म को 30 करोड़ में बनाया गया है और बिजनेस 164 करोड़ का किया है।

8 of 10
Chak De India - फोटो :
चक दे! इंडिया: हॉकी खेल पर बनी ये फिल्म 20 करोड़ में बनी है और इसने 120 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। दिल्ली के गार्डन ऑफ 5 सेंसेज में यह फिल्माई गई है।

9 of 10
queen
क्वीन: इस फिल्म का बजट 12.5 करोड़ था लेकिन बॉक्सऑफिस कलेक्शन 108 करोड़ है। कंगना रनौत और राजकुमार राव की ये बेहतीन फिल्म को सबने पसंद ही। इसकी शूटिंग दिल्ली के लाजपत नगर में की गई है।
विज्ञापन

10 of 10
फुकरे रिटर्न्स - फोटो : SOCIAL MEDIA
फुकरे रिटर्न्स: इस फिल्म को दिल्ली के कई इलाको में फिल्माया गया है। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ था और बिजनेस इसने 106 करोड़ का किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें