फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया है 'ब्लू आधार कार्ड', जानें क्या है इसकी खासियत

Mon, 26 Feb 2018 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
aadhaar card
UIDAI ने ब्लू आधार कार्ड जारी करने की जानकारी दी है, जानें क्या है ब्लू आधार कार्ड.. 
विज्ञापन

2 of 6
aadhaar
आधार एक 12 अंकों का नंबर होता है जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड देश के नागरिक के लिए एक अनिवार्य पहचान पत्र होता है। यूआईडीएआई ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि देश का कोई भी नागरिक आधार कार्ड के लिए नामांकन करवा सकता है, एक नवजात शिशु का भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Aadhaar
साथ ही यह भी बताया कि वह एक नीले रंग का 'बाल आधार' जारी कर रहे हैं जो 5 साल से कम के बच्चों के लिए होगा। बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र और माता-पिता में से किसी भी एक के आधार कार्ड के नंबर के जरिए 'बाल आधार' बनवाया जा सकता है।

4 of 6
बता दें कि 'बाल आधार' बनवाने के लिए बायोमेट्रिक की आवश्यकता नहीं होती। जैसे ही बच्चा 5 साल क्रास करेगा वैसे ही उसका बायोमेट्रिक अपडेट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
question
कैसे बनता है बाल आधार

1. सबसे पहले तो नामांकन केंद्र जा कर फॉर्म भरें।

2. बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और किसी भी एक पैरेंट का आधार नंबर दें।

3. एक मोबाइल नंबर भी आपको देना पड़ेगा।

4. आवेदक की उम्र 5 वर्ष से कम है इसलिए उसके बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं होगी। केवल फोटो की आवश्यकता होगी। जब वह बच्चा 5 साल के ज्यादा का हो जाएगा तब उसका बायोमेट्रिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5. बच्चे का एक फोटो क्लिक किया जाएगा।

6. बच्चे का 'आधार' उसके माता/पिता के यूआईडी(आधार कार्ड नंबर) से लिंक किया जाएगा।

7. कनफर्मेशन के बाद स्वीकृति पर्ची ले लें।

8. जब रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी तब एक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा। ये एसएमएस आने के 60 दिनों के भीतर बच्चे का आधार कार्ड नंबर मिला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें