शुक्रवार की शाम मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रशांत पटेल ने कहा, 'मैंने याचिका इसलिए दायर नहीं की कि मैं किसी पार्टी का सदस्य हूं। मैंने यह एक साधारण व्यक्ति होने के नाते दायर की। अगर कोई दिल्ली में राजनीती में रूचि रखता है तो उसके लिए ऐसा कुछ ना करना नामुमकिन सा है। मैंने यह महसूस किया था कि यह गलत है फिर मैंने इसपर जांच की तो मुझे पता चला कि यह असंवैधानिक है। जिसके बाद मैंने इसकी शिकायत की।