केरल के कोच्चि से शुरू हुई किस ऑफ लव मुहिम कोलकाता होते हुए दिल्ली पहुंच गई है। शनिवार को इसके समर्थन में झंडेवालान पर सैकड़ों युवक-युवतियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय तक मार्च निकाला। (सभी तस्वीरें: कुमार संजय/अमर उजाला)
विज्ञापन
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
2 of 16
युवाओं ने एक दूसरे के गालों को चूम कर किस ऑफ लव का समर्थन किया। इस दौरान तीन घंटे तक हिंदू संगठन के विरोध व किस ऑफ लव के समर्थकों तथा पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला।
विज्ञापन
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
3 of 16
फेसबुक से फैली जानकारी के बाद करीब चार बजे से झंडेवालान मेट्रो स्टेशन पर छात्र-छात्राएं एकत्रित होने लगे।
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
4 of 16
इसमें जेएनयू, डीयू के अलावा अलग-अलग इंस्टीट्यूट के छात्र जुटे। ये न तो किसी संगठन से थे और न ही किसी बैनर के तले।
विज्ञापन
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
5 of 16
सभी को फेसबुक पर किस ऑफ लव पेज के जरिये वहां पहुंचने के लिए कहा गया था। इसमें ज्यादातर छात्र जेएनयू से पहुंचे थे।
विज्ञापन
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
6 of 16
करीब पांच बजे वहां एकत्रित 100 से ज्यादा छात्र संघ मुख्यालय, केशवकुंज जाने की तैयारी करते इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
7 of 16
इसी दौरान हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
8 of 16
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी के साथ धक्कामुक्की भी की, लेकिन पुलिस ने मामले को संभाल लिया।
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
9 of 16
पुलिस ने किस ऑफ लव समर्थक छात्रों को रोका तो वे झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के बाहर ही धरने पर बैठ गए। छात्रों ने फिर झंडेवालान मंदिर तक मार्च निकालने का फैसला किया।
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
10 of 16
पुलिस ने मंदिर गोल चक्कर पर घेरा बनाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। छात्र घेरे को तोड़ते हुए रानी झांसी मार्ग पर (जिस पर संघ मुख्यालय है) बढ़ गए।
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
11 of 16
पुलिस ने उन्हें दोबारा घेरा बनाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वे चकमा देकर आगे निकलते रहे।
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
12 of 16
देखते ही देखते वे मुख्यालय के पास स्थित गोल चक्कर के पास तक पहुंच गए। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रस्सी बांधकर उन्हें वहां रोक लिया। तो छात्र वहीं बैठकर नारे लगाने लगे।
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
13 of 16
इस दौरान आसपास की सड़कों पर लंबा जाम लग गया।
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
14 of 16
किस ऑफ लव के समर्थन में छात्रों ने सड़क पर सभा की और करीब आधे घंटे बाद वह वहां से नारे लगाते हुए निकल गए। इस दौरान छात्रों ने आपस में गले मिलकर व एक दूसरे के गालों पर किस करके किस ऑफ लव का समर्थन भी किया।
दिल्ली में सरेआम हुआ 'किस ऑफ लव', देखिए तस्वीरें
15 of 16
किस ऑफ लव की मुहिम केरल के कोच्चि से शुरू हुई। वहां युवक-युवतियां कैफे के अंदर बैठे थे।
बताया जा रहा है कि उसी समय कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसी के खिलाफ किस ऑफ लव की मुहिम दक्षिण भारत में शुरू हुई। यह कोलकाता में अपार समर्थन पाने के बाद अब दिल्ली पहुंची।