पंजाब के नाभा जेल से रविवार को भागे खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को सोमवार(28 नवंबर) को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 5
हरमिंदर सिंह मिंटू को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया
- फोटो : ani
गौरतलब है कि आज सुबह ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिंटू को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
3 of 5
हरमिंदर सिंह मिंटू को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया
- फोटो : ani
दिन भर की पूछताछ के बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने मिंटू को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
4 of 5
हरमिंदर सिंह मिंटू को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया
- फोटो : ani
मिंटू ने जेल से भागने के बाद पहचान बदलने के लिए अपनी दाढ़ी कटा ली थी जिससे उसे ढूंढने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब उसे अदालत में पेश करने के लिए लाया गया तो सच में उसे देखकर मुश्किल से ही कोई पहचान सकता था।
हरमिंदर सिंह मिंटू को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया
- फोटो : ani
पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस अरविंद दीप ने बताया कि मिंटू की गिरफ्तारी निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। उन्होंने बताया कि मिंटू ने अपनी दाढ़ी कटा ली थी और यही वजह थी कि उसे पहचानना काफी मुश्किल हो रहा था । कमिश्नर दीप ने बताया कि उसकी योजना मुंबई होकर गोवा जाने की थी। अरविंद दीप ने जानकारी दी कि डीसीपी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मिंटू से पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि मिंटू से मिली जानकारी को आधार बनाकर स्पेशल सेल आगे की जांच कर रहा है। स्पेशल कमिश्नर ने मिंटू की गिरफ्तार के साथ किन सामानों की बरामदगी हुई इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिंटू के पास से पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं और संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया गया है।