फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी और मास्टर ब्लास्टर के बाद अब मोम के बनेंगे केजरीवाल

Sat, 23 Jan 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र भेजा है। इसमें केजरीवाल से उनका मोम का पुतला म्यूजियम में लगाने की इजाजत मांगी गई है।
विज्ञापन

बिग बी और मास्टर ब्लास्टर के बाद अब मोम के बनेंगे केजरीवाल

2 of 7
‘इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक अगर केजरीवाल मान जाते हैं तो वह पहले भारतीय सीएम होंगे, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्‍यूजियम में लगाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम के इंडिया पार्टनर विजक्राफ्ट एंटरटेनमेंट इंटरनेशनल (डब्ल्यूईआई) ने अरविंद केजरीवाल को 11 जनवरी को इसके लिए निमंत्रण भेजा।
विज्ञापन

बिग बी और मास्टर ब्लास्टर के बाद अब मोम के बनेंगे केजरीवाल

3 of 7
बता दें कि अगले साल दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम खोला जाना है। इसको लेकर म्यूजियम की क्रिएटिव टीम फरवरी में दिल्ली के सीएम से मिलेगी। टीम केजरीवाल के स्टैच्यू के लिए नाप लेने की योजना बना रही है। ऐसे में अगर केजरीवाल का पुतला बनता है तो उसे दिल्ली के ही मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में रखा जाएगा।

बिग बी और मास्टर ब्लास्टर के बाद अब मोम के बनेंगे केजरीवाल

4 of 7
डब्ल्यूईआई के पत्र में लिखा है, ‘हम आम आदमी पार्टी चीफ का लाइफ साइज वैक्स फिगर (मोम का पुतला) बनाना चाहते हैं, जिसे दुनियाभर में मौजूद तुसाद म्यूजियम्‍स में रखा जाएगा।’ इसमें बॉलीवुड़ महानायक अमिताभ बच्चन और कई हस्तियों के पुतले पहले ही है।
विज्ञापन

बिग बी और मास्टर ब्लास्टर के बाद अब मोम के बनेंगे केजरीवाल

5 of 7
डब्ल्यूईआई ने केजरीवाल से निवेदन किया है कि वे म्यूजियम में दुनिया की नामी-गिरामी हस्तियों से जुड़ने के लिए सहमति प्रदान करें। पत्र में लिखा है कि म्यूजियम, केजरीवाल को राजनीति में जबरदस्त काम के लिए उनका सम्मान करना चाहता है।
विज्ञापन

बिग बी और मास्टर ब्लास्टर के बाद अब मोम के बनेंगे केजरीवाल

6 of 7
इतना ही नहीं दिल्‍ली सरकार ने भी मैडम तुसाद म्‍यूजियम से पत्र के जरिए निमंत्रण मिलने की बात को स्वीकार किया है। दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के मुताबिक दिल्ली घूमने आने वाले टूरिस्ट्स के लिए मैडम तुसाद म्यूजियम आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बी और मास्टर ब्लास्टर के बाद अब मोम के बनेंगे केजरीवाल

7 of 7
यहां लोग अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिमा देख सकेंगे। हालांकि म्यूजियम को जमीन और लाइसेंस के लिए भी दिल्ली सरकार को ही मंजूरी देनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें