दिल्ली में आज से ही गणतंत्र दिवस का उत्सव शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज छत्रसाल स्टेडियम में झंडा फहराया और दिल्ली के स्कूली बच्चों और सुरक्षा बलों द्वारा की गई परेड को सलामी भी दी।
Trending Videos
विज्ञापन
केजरीवाल बोले अब जनता से पूछ कर ही लागू होगा ऑड-ईवन
2 of 5
इस मौके पर भी केजरीवाल हैदराबाद के दलित छात्र रोहित वेमुला को नहीं भूले और कहा कि देश में संविधान के होने में कमी देखी जा रही है। जिस तरह से केंद्र के मंत्री ने दबाव बनाया रोहित और अरुणाचल प्रदेश में चुनी हुई सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग केंद्र ने की इस तरह से संविधान की हत्या की जा रही है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज अंबेडकर के रास्ते चलने वाला राष्ट्र विरोधी हो गया है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में अफसरों की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
केजरीवाल बोले अब जनता से पूछ कर ही लागू होगा ऑड-ईवन
3 of 5
इसके साथ ही केजरीवाल दिल्ली सरकार की सफलतम ऑड-ईवन योजना के बारे में बोलना नहीं भूले। उन्होंने बताया कि आज से सभी विधायक विधानसभा में पब्लिक मीटिंग करेंगे और जनता से इसे फिर से लागू करने पर सुझाव मांगेंगे।
केजरीवाल बोले अब जनता से पूछ कर ही लागू होगा ऑड-ईवन
4 of 5
केजरीवाल ने कहा कि अगला ऑड-ईवन जनता के सुझाव और राय के बाद ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भारत माता है, केंद्र सरकार बड़ा भाई और राज्य सरकारें छोटे भाई हैं। केजरीवाल ने अपने ही अंदाज में केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े भाई केंद्र सरकार को छोटे भाईयों (राज्य सरकारों) को तंग नहीं करना चाहिए।
केजरीवाल बोले अब जनता से पूछ कर ही लागू होगा ऑड-ईवन
5 of 5
उन्होंने कहा कि बड़ा भाई कभी छोटों की पेंसिल ले लेता है तो कभी कुछ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भगवान रामचंद्र की तरह होना चाहिए। जैसे रामचंद्र जी अपने छोटे भाईयों का खयाल रखते थे वैसे ही केंद्र को भी राज्य सरकारों को तंग नहीं करना चाहिए।