फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा, 'गुजरात में होता तो मेरा एनकाउंटर हो चुका होता'

Sat, 09 Jul 2016 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
iftar
दिल्ली में आयोजित आम आदमी पार्टी के ईद मिलन समारोह में लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देखकर काफी हैरान थे। केजरीवाल का पहनावा और उनकी बातें ही लोगों के हैरानी की वजह बन रही थी।
विज्ञापन

2 of 10
kejriwal in iftar party
हुआ कुछ ऐसा कि केजरीवाल ने पहले तो एक मुकुट पहना और फिर उसे उतारकर उन्होंने एक टोपी पहन ली। इसके बाद ईद मिलन का यह समारोह कब राजनीतिक सभा में बदल गया पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

3 of 10
kejriwal in iftar party
ईद मिलन के इस मौके पर केजरीवाल ने बीजेपी पर हमेशा की तरह जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘अल्लाह और खुदा का साथ था जो हम 67 सीटें जीत गए, पर ये गुंडे हमारे पीछे पड़ गए हैं।'

4 of 10
kejriwal in iftar party
उन्होंने आगे कहा कि 'शाम को टीवी पर चलेगा कि केजरीवाल की भाषा खराब है। इनके पास पुलिस है, सीबीआई है…हमारे पास आप हैं।’
विज्ञापन

5 of 10
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
इसके आगे दिल्ली सीएम ने कहा कि बाकी पार्टी उनकी ईमानदारी देखकर जलती हैं। उन्होंने कहा, ‘वे मेरे पीछे ही क्यों पड़े हैं? सोनिया, राहुल, रोबर्ट के क्यों नहीं? अगर मैं भी उनकी तरह भ्रष्ट हो जाउंगा तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।’
विज्ञापन

6 of 10
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
केजरीवाल ने इस मौके पर द‌िल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘बीवी से झगड़ा हो गया तो भारती जी को जेल भेज दिया। कुत्ते को गवाह बनाकर कोर्ट में पेश किया गया।’
विज्ञापन

7 of 10
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
अपने गुरु अन्ना हजारे को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी आजादी की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

8 of 10
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
उन्होंने कहा, ‘हमारे विधायक स्वतंत्रता सैनानी हैं जिन्हें मोदी जेल भेज रहे हैं। मैंने उन्हें साफ कह दिया है कि कल तुम्हारा खून भी हो सकता है और अगर डर लगता है तो तुम इस्तीफा दे सकते हो।’

9 of 10
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी प
अपने गोपनीय सूत्रों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह गुजरात में होते तो अबतक एनकाउंटर में मार दिए गए होते।
विज्ञापन

10 of 10
इफ्तार पार्टी - फोटो : जी पॉल
उन्होंने कहा, ‘बीजेपी पंजाब और गोवा में हमारी तरक्की देखकर जल रही है। कल मैं गुजरात जाउंगा यह देखने की वहां के लोग हमें चुनाव लड़ते देखना चाहते हैं या नहीं। अल्लाह हमारे साथ है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें