फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपब्लिक डे : केजरीवाल ने किया ध्वजारोहण, दिल खोल कर 'पद्मावत-विवाद' पर की बातें..

Sat, 27 Jan 2018 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
republic day - फोटो : vivek nigam
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वह भी हिंदू हैं और भगवान राम के भक्त हैं। सवाल है कि अगर भगवान राम होते, तो उन लोगों को क्या सजा देते, जिन्होंने गुरुग्राम में मासूम बच्चों पर पत्थर बरसाए। भगवान राम ने जो सजा रावण को दी, उससे भी कठोर सजा हमलावरों को मिलती।
विज्ञापन

2 of 8
republic day - फोटो : vivek nigam
केजरीवाल बृहस्पतिवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद बोल रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को चंद लोग तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
republic day - फोटो : vivek nigam
जाति-धर्म के नाम पर लड़ाने की बातें हो रही हैं। यह अच्छी बात नहीं है। मुसलमानों को मारा, सब चुप रहे। दलितों को जलाया, पीटा, चुप रहे, लेकिन अब बच्चों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए हैं। अब वह आपके घरों में घुस आए हैं। अब जवाब देना होगा। चुप मत बैठिए।

4 of 8
republic day - फोटो : vivek nigam
केजरीवाल ने कहा कि वह गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में इन बातों को इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि वह भारत माता से प्यार करते हैं। वह अपने भारत की ऐसी दशा होते नहीं देख सकते। केजरीवाल ने बताया कि गुरुग्राम के स्कूल की बस में सवार बच्चों पर हमले की खबर सुनकर वह रातभर सो नहीं सके।
विज्ञापन

5 of 8
republic day - फोटो : vivek nigam
गणतंत्र दिवस के पहले की शाम को राजधानी से कुछ किमी दूर अगर मासूम बच्चों को मारा जाता है, तो यह पूरे देश के लिए डूब मरने वाली बात है। यह भगवान राम, बुद्ध, महावीर, कृष्ण, गुरुनानक, कबीर, मीरा और गांधी की धरती है। क्या भगवान राम ने कहा था कि मासूम बच्चों पर पत्थर चलाने चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
republic day - फोटो : vivek nigam
केजरीवाल ने कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सप्लाई आदि क्षेत्रों में किए गए काम का जिक्र किया। पानी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के पानी को बचाना पड़ेगा। अगर दिल्ली वाले पानी नहीं बचा सके, तो भविष्य में पानी नहीं बचेगा। इसके लिए सरकार ने बड़े स्तर पर योजना बनाई है। विकेंद्रित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
republic day - फोटो : vivek nigam
बच्चों से अच्छा इंसान बनने की अपील
अरविंद केजरीवाल ने बच्चों के सामने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। कहा कि बच्चों की किताबें आधी होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से अपील कि जब भी कोई पूछे कि बड़े होकर क्या बनोगे, तो कहना कि एक अच्छा इंसान, एक अच्छा नागरिक और अच्छा देशभक्त बनना है।
विज्ञापन

8 of 8
republic day - फोटो : vivek nigam
महिला आयोग व पुलिस की पीठ थपथपाई
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल व दिल्ली पुलिस के जवानों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह बेहतरीन काम इसलिए कर सके, क्योंकि इसमें किसी का राजनीतिक दखल नहीं था। मतलब अधिकारी बहुत अच्छे हैं। अगर राजनीतिक दखलंदाजी न हो, तो वह अच्छा काम कर सकते हैं। हमारे अधिकारी अच्छे हैं, और संस्थाएं अच्छी हैं, गंदी है तो बस राजनीति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें