दिल्ली में केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले से टैंकर घोटाले और टिकट बंटवारे में वसूली के आरोपों से घिरी केजरीवाल सरकार पर अब टाइल्स घोटाले का आरोप लगा है। लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सचिव ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
fob tiles
मामला आईटीओ के फुटओवर ब्रिज का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे मजदूर बिल्कुल सही लगे टाइल्स निकाल रहे हैं। इसकी जगह पर नई टाइल्स लगाई जाएगी।
विज्ञापन
3 of 7
fob tiles
मामला बीजेपी सांसद महेश गिरि ने उठाया है। उन्होंने इस संबंध में उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें बताया गया है कि कैसे आप सरकार जनता के पैसों की फिजूलखर्ची कर रही है।
4 of 7
fob tiles
बीजेपी सांसद ने उपराज्यपाल को लिखा, 'वीडियो से ये साफ दिख रहा है कि फुटओवर ब्रिज के टाइल्स बिल्कुल सही हैं और उन्हें फिलहाल बदलने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 7
fob tiles
इस पूरे मामले में पीडब्ल्यूडी अफसर का कहना है कि वो इस संबंध में संबंधित चीफ इंजीनियर से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
TILE SCAM
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। वह आटीओ स्थित अपने मुख्यालय के सामने अच्छी हालत के फुटओवर ब्रिज के रेनोवेशन परियोजना का कार्य कर रहा है। यहां हर मौसम उपयोगी एंटी स्किड टाइलों की जगह फिसलने वाली ग्रेनाइट मार्बल स्लेब लगाए जा रहे है।
इस मौके पर उन्होंने आरोप लगाया कि फुटओवर ब्रिज रेनोवेशन कार्य में खुल्लम-खुल्ला भ्रष्टाचार हो रहा है। इस मामले में संबंधित मंत्री सतेन्द्र जैन और पीडब्ल्यूडी सचिव को जवाब देना होगा। उनकी ओर से इस बारे में कोई जवाब न देने की स्थिति में भाजपा उपराज्यपाल अनिल बैजल और जनता के बीच जाएगी।