पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन बनाने में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को प्रसिद्घ स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उन्होंने पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो शराब पर प्रतिबंध लगेगा और स्वर्ण मंदिर के आस-पास के पवित्र इलाकों में मांस की बिक्री पर भी रोक लगेगा। केजरीवाल ने ये भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर अमृतसर वार्ड सिटी और आनंदपुर साहिब को धार्मिक स्थल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
kejriwal car accident
- फोटो : ANI
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब दौरे पर गए दिल्ली के सीएम केजरीवाल की कार का एक्सीडेंट हो गया। बता दें कि जालंधर में केजरीवाल की कार ने आज उनके ही काफिले में शामिल पायलट कार को टक्कर मार दी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बृहस्पतिवार को पंजाब पहुंचने पर जोरदार विरोध हुआ। कड़ी सुरक्षा के बावजूद शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर ही केजरीवाल पर चूड़ियां फेंकीं।
विज्ञापन
3 of 6
bjp women wing protest at delhi station
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस दुर्घटना में केजरीवाल बिल्कुल सुरक्षित हैं। उनके अलावा भी किसी कोई चोट नहीं आई है।
4 of 6
bjp women wing protest at delhi station
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में केजरीवाल की कार जरूर क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि केजरीवाल चुनावी रैलियों के लिए 8 से 11 सितंबर तक पंजाब में हैं।
विज्ञापन
5 of 6
bjp women wing protest at delhi station
- फोटो : अमर उजाला
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छोटेपुर के समर्थकों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस सुरक्षा में केजरीवाल को रेलवे स्टेशन से निकाला गया और फिर उनका काफिला गांव झांडे की तरफ बढ़ गया। रेलवे स्टेशन के बाहर ही श्री हिंदू तख्त के नेताओं ने भी जोरदार नारेबाजी की। पंजाब में आम आदमी पार्टी में जान फूंकने के मकसद से केजरीवाल ने चार दिन के लिए पंजाब का रुख किया है। संभावित विरोध को देखते हुए लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। ट्रेन से उतरते ही केजरीवाल को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया।
bjp women wing protest at delhi station
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच यूथ अकाली दल के कार्यकर्ता जिला प्रधान गुरदीप सिंह गोशा के नेतृत्व में नारेबाजी करने लगे और केजरीवाल पर चूड़ियां उछाल दीं। इसके बाद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी कर केजरीवाल का विरोध किया। स्टेशन के बाहर छोटेपुर के समर्थकों ने भी विरोध में बैनर लहराए और नारेबाजी की। वहीं श्री हिंदू तख्त के राज्य प्रमुख प्रचारक वरुण मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी केजरीवाल गो बैक के नारे लगाए। रेलवे स्टेशन पर मीडिया का भी भारी जमावड़ा था, लेकिन केजरीवाल ने किसी से भी बात नहीं की और पुलिस के घेरे में अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।