करवाचौथ को महज एक दिन बाकी है। तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जगह-जगह पर करवाचौथ और दिवाली मेले लगे हैं। सुहागिन महिलाएं खरीदारी करती दिख रही हैं। सामुदायिक केंद्रों में कार्यक्रम हो रहे हैं। महिलाओं को लुभाने के लिए विशेष छूट दी जा रही है। कपड़े खरीदने पर मैचिंग चूड़ियां और बिंदी गिफ्ट में दी जा रही है। वहीं, डिजाइनर छलनी भी सुहागिनों को खूब लुभा रही हैं। इन्हें कपड़े और मोतियों से सजाया गया है। इन सबके बावजूद कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से सुहागिनें व अन्य लोग डरे हुए हैं। पंडित प्रकाश जोशी ने बताया है कि वो कौन सी वजह है और उसका किन महिलाओं पर असर पड़ेगा साथ ही जानिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि....