फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग फायरिंगः आरोपी कपिल गुर्जर का सामने आया धार्मिक कनेक्शन, हरकत से गांववाले भी हैरान

Sat, 01 Feb 2020 09:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कपिल गुर्जर - फोटो : Amar Ujala
कपिल गुर्जर का परिवार उसके शाहीन बाग में जाकर गोली चलाने की खबर से काफी हैरान हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें टीवी से ही यह खबर मिली। उनके मुताबिक, शाहीन बाग में 48 दिन से सड़क बंद होने की वजह से वह काफी परेशान था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
गोली चलाने वाला शख्स कपिल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
परिवार की सारी रिश्तेदारी इसके आसपास के गांवों में ही है। इससे उनके परिवार को वहां आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा, अन्य लाखों लोग भी रास्ता बंद होने से परेशान हैं। कपिल ने गोली क्यों चलाई और वह पिस्टल कहां से लाया, परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 5
फायरिंग करने वाला शख्स कपिल गुर्जर - फोटो : ANI
जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय कपिल गुर्जर परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव में रहता है। परिवार में पिता गजे सिंह, बड़ा भाई सचिन व अन्य परिजन हैं। पिता की गांव में ही दूध की डेयरी है। कपिल पिता के साथ इसमें ही काम करता है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद वह ओपन कॉलेज से ग्रेजुएशन भी कर रहा है। 

4 of 5
कपिल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
पिता गजे सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक वह घर पर ही था। इसके बाद वह कब घर से निकला, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बड़े भाई सचिन ने बताया कि कपिल धार्मिक प्रवृत्ति का है। हर साल वह कावंड़ लेने के लिए हरिद्वार जाता है। शाम करीब 4 बजे उसने टीवी चलाया तो भाई के शाहीन बाग जाकर गोली चलाने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल गुर्जर - फोटो : ANI
सचिन के मुताबिक, कपिल का अपराध से कभी कोई रिश्ता नहीं रहा। कई बार उसने शाहीन बाग में सरिता विहार-नोएडा रोड बंद होने पर परेशानी का जिक्र किया था। उनकी सभी रिश्तेदारी मीठापुर, जैतपुर, बदरपुर, आली गांव व आसपास के इलाकों में हैं। रोड बंद होने के कारण उन्हें दिक्कत हो रही है। सचिन के मुताबिक, कपिल के ऐसा करने पर पूरा परिवार ही नहीं, ग्रामीण भी हैरान हैं। कपिल तो बेहद सीधा-सादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें