फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई प्यार की खातिर लेकर आया कांवड़, कहीं दिख रहा स्टाइल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 28 Jul 2019 12:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
कांवड़ यात्रा में लाए गए कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
समय के साथ कांवड़ यात्रा में भी बदलाव आया है। ओखला पक्षी विहार और कालिंदी कुंज के रास्ते गुजर रही कांवड़ियों की भीड़ इस बात का अहसास करा रही है। शनिवार को भी सुहाने मौसम ने कांवड़ यात्रियों की राह आसान बना दी। हर ओर उत्साह दिखाई दिया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कांवड़ सेवा शिविर भोले की भक्ति में सराबोर नजर आए। 
 
विज्ञापन

भक्ति गीतों पर लगा रहे ठुमके

2 of 7
भक्ति गीतों पर लगा रहे ठुमके - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों के ठहरने और खाने के लिए विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने पक्षी विहार, चिल्ला रेगुलेटर और ओखला बैराज के पास शिविर लगा रखे हैं। इसके अलावा कुछ मंदिरों में भी कांवड़ियों के रुकने का बंदोबस्त है। इन शिविरों में भोलेनाथ के भक्ति गीतों पर कांवड़िये ठुुमके भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शिव की भक्ति में स्टाइल का तड़का

3 of 7
शिव की भक्ति में स्टाइल का तड़का - फोटो : अमर उजाला
एक समय कांवड़ यात्रा का ध्येय कुछ और हुआ करता था। बदलते वक्त के साथ आस्था का तरीका भी बदलता दिख रहा है। शिव की भक्ति में अब स्टाइल का तड़का देखने को मिल रहा है। पक्षी विहार के रास्ते से गुजर रहे नौजवान कांवड़ियों की वेशभूषा इसी ओर इशारा कर रही है। शरीर पर टैटू, सिर पर टोपी, मुंह में सीटी और कांवड़ को स्टाइलिश लुक देकर निकल रहे कांवड़ियों की भी कमी दिखाई नहीं दे रही है।

4 of 7
प्रेमिका को पाने की मन्नत मांगी थी - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका को पाने की मन्नत मांगी थी
पक्षी विहार के रास्ते हाथ में दिल के आकार की कांवड़ लेकर गुजर रहे एक कांवड़िये ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को पाने की मन्नत मांगी थी। प्रेमिका से शादी होने के बाद लगातार दूसरी बार कांवड़ लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
12 साल के सेवा का जज्बा - फोटो : अमर उजाला
12 साल के सेवा का जज्बा
हरिद्वार से जल लेकर चले 12 साल के सेवा ने बताया कि उसे पलवल जाना है। पिछले 12 साल से माता-पिता कांवड़ लेकर आ रहे थे, लेकिन इस बार उनके शरीर ने इसकी इजाजत नहीं दी, इसलिए माता-पिता का फर्ज पूरा करने के लिए खुद कांवड़ लेने निकल पड़ा। इसके अलावा 15 वर्षीय सुमित भी कांवड़ लाता दिखाई दिया।
 
विज्ञापन

6 of 7
कांवड़ लाता युवक - फोटो : अमर उजाला
भक्ती के साथ-साथ मस्ती भी कर रहे है कांवड़िये
कांवड़ लेकर पहुंचे रहे श्रद्धालु भक्ति के साथ-साथ मौज मस्ती करने में भी चूक नहीं रहे हैं। कड़े परिश्रम के बाद करीब गोमुख एवं हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए अधिकतर कांवड़ियों ने विभिन्न स्थानों पर शिविरों में फिल्मी धुनों पर बने भजनों की धुन पर नृत्य कर रहे है। उनका यह दौर दिन के साथ-साथ देर शाम को भी जारी रहता है। कई कांवड़िये तो शंकर भगवान का प्रिय नृत्य तांडव करते है, जिसे देखने के लिए शिविरों के आगे से निकल रहे लोग भी रूक रहे है। दरअसल शिविरों में पूरा दिन शंकर भगवान से जुड़े भजन गूंजते है। बहुत से भजन विख्यात फिल्मी गानों की धुनों पर बने हुए बचते है। ऐसे भजनों पर कांवड़िया स्वयं को नाचने से नहीं रोक पाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग प्रकार की ला रहे हैं कांवड़

7 of 7
अनोखी कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
गौमुख और हरिद्वार से अनेक शिवभक्त अलग-अलग प्रकार की कांवड़ लेकर आ रहे है। वह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है और लोग उनको देखने के लिए लोग उमड़ रहे है। बहुत से लोग अपने मोबाइल फोन के कैमरे में उनके अंदाज को कैद करने का मौका नहीं छोड़ रहे है। बहुत से लोग तो कांवड़ियों के साथ सेल्फी भी लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें