फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी के अंतिम संस्कार के लिए माना परिवार, परिजनों से मिलेंगे सीएम योगी

Sat, 19 Oct 2019 10:07 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में उबाल बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को हुई हत्या के बाद शनिवार सुबह कमलेश के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग की है। साथ ही कमलेश की पत्नी ने भी चेतावनी दी है। हालांकि दोपहर में खबर आई कि परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए हैं। सीएम योगी परिवार से रविवार को मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

2 of 8
कमलेश तिवारी की मां और पत्नी - फोटो : ANI
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कमलेश के परिजनों का कहना है कि शव का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे, जब तक सीएम योगी आदित्यनाथ खुद आकर मुलाकात नहीं करते। 

विज्ञापन

3 of 8
कमलेश तिवारी की पत्नी - फोटो : एएनआई
इसके अलावा कमलेश तिवारी की पत्नी ने चेतावनी दी है कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो वो आत्मदाह कर लेंगी। इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के घर पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कमलेश तिवारी के दरवाजे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आक्रोश के चलते शर्मा तिवारी के परिवार से भी नहीं मिल पाए। 

4 of 8
कमलेश तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम योगी कमलेश तिवारी के परिजनों से रविवार को शाम तक मुलाकात करेंगे। सीएम से मिले आश्वासन के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए मान गया है। अभी सीएम योगी महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उनकी मुंबई में रैली है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
कमलेश तिवारी की हत्या पर शोक बनाते परिवारजन - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि अनवारूल हक ने चार दिसंबर 2015 को बिजनौर में एसपी ऑफिस के सामने एक प्रदर्शन के दौरान कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था। जबकि किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा के मुफ्ती नईम कासमी ने भी कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को करोड़ों रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन

6 of 8
कमलेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि लखनऊ के नाका के खुर्शीदबाग की तंग गलियों में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की शुक्रवार दोपहर दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। 
विज्ञापन

7 of 8
kamlesh tiwari murder case - फोटो : अमर उजाला
फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। हत्या की वारदात से अफसरों में हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। हजारों लोग सड़क पर निकल आए और अमीनाबाद की बाजार बंद कराकर पुलिस-प्रशासन व सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। अमीनाबाद में लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की तो पोस्टमार्टम हाउस तिराहा पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन व हंगामा किया। तनाव के मद्देनजर इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि किसी युवती की गैर मजहब में शादी को लेकर कुछ झगड़े की बात को लेकर तनातनी की बात सामने आ रही है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल व एक खोखा बरामद हुआ है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भगवा कपड़े पहने दो संदिग्ध दिखे हैं जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, डीजीपी ओपी सिंह ने इस मामले में एसटीएफ को भी लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें