कमलेश तिवारी हत्याकांड।
- फोटो : amar ujala
दिनदहाड़े हत्या करने वाले कैसे बच निकले- दूसरा सबसे बड़ा सवाल जो खड़ा होता है वो यह है कि आखिर कैसे एक भीड़भाड़ वाले इलाके में दो बदमाश आए और सरेआम हत्या की जघन्य वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्हें कोई पकड़ क्यों नहीं सका। आरोपी आधा घंटे तक वहां रहे और फिर दो-दो हथियारों से कमलेश तिवारी की हत्या कर फरार भी हो गए। यहां तक कि शनिवार को हुई डीजीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने तक भी इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।