लखनऊ के कमलेश तिवारी हत्याकांड के हत्यारों ने जिस टैक्सी को बुक किया था, उसके चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उसने पूरी डिटेल के साथ पुलिस को जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस और जांच टीम ने शाहजहांपुर में डेरा डाल रखा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध हत्यारे लखीमपुर जिले के पलिया से किराए पर इनोवा बुक करके रविवार रात करीब 12 बजे शाहजहांपुर पहुंचे थे। एसटीएफ ने लखनऊ के एक वकील को हत्यारों द्वारा इनोवा टैक्सी चालक के मोबाइल से की गई कॉल के आधार पर चालक को हिरासत में लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फुटेज देखती हुई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में ड्राइवर ने बताया था कि संदिग्ध हत्यारे इनोवा से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के सामने मेन गेट के पास उतर गए थे। इसके बाद पैदल रोडवेज की तरफ गए थे। यहां से एसटीएफ रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल पैराडाइज गई और रोड की तरफ लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज देखी। सीसीटीवी फुटेज में 12:02 बजे दोनों संदिग्ध हत्यारे पैदल जाते दिखाई दिए। फिर एसटीएफ ने जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन
3 of 6
पूछताछ करती जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। शहर भर के होटलों और मदरसों के मुसाफिरखानों में तलाशी शुरू कर दी गई। एसटीएफ और एटीएस की टीमें सोमवार पूरे दिन शहर में डेरा जमाए रहीं। स्टेशन, रोडवेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे खुफिया कैमरों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। संदिग्ध लोगों से पूछताछ और चेकिंग की गई। आशंका है कि संदिग्ध शाहजहांपुर में ही कहीं छिपे हुए हैं।
4 of 6
थाने में खड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात से फोन करके हत्यारों के लिए बुक कराई गई थी टैक्सी
हत्यारों को नेपाल पहुंचाने के लिए गुजरात से फोन किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टैक्सी चालक के मालिक लखीमपुर के पलिया में रहते हैं जबकि उनके रिश्तेदार गुजरात में हैं। हत्यारों के लिए उन्हीं ने टैक्सी मालिक को फोन किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टैक्सी का भाड़ा 5000 रुपये था जिसका भुगतान भी गुजरात से ही हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज से
नेपाल जाने के लिए बुक कराई थी टैक्सी, बॉर्डर पर चौकसी देख लौटे
जिस नंबर से फोन आया था वह लखीमपुर के पलिया निवासी युवक का है। दोपहर को पुलिस की एक टीम लखीमपुर रवाना कर दी गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पलिया पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने खुद को टैक्सी चालक बताया। उसने बताया कि दो लोगों ने टैक्सी बुक कराई थी। वह नेपाल बार्डर पार करना चाहते थे लेकिन वहां काफी चौकसी थी इसलिए दोनों शाहजहांपुर गए और टैक्सी छोड़ दी। उससे पूछताछ करने के साथ ही दोनों हत्यारों की लोकेशन खंगाली जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हत्यारे
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में सीसीटीवी कैमरों में नजर आए हत्यारे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्यारे रविवार रात करीब 12 बजे टैक्सी से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां काउंटर पर जाकर उन्होंने ट्रेनों के बारे में जानकारी की। इसके बाद सिगरेट पीने के बहाने इधर-उधर टहलकर आसपास की जगहों का जायजा लिया। करीब 15 मिनट बाद टैक्सी छोड़ दी और पैदल ही स्टेशन रोड से अशफाकनगर पुलिस चौकी की तरफ बढ़ गए। चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हत्यारों के फोटो मिले हैं।