आज कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो के भारत दौरे का छठा दिन है। इस दौरे के छठे दिन आज जस्टिन त्रूदो सपरिवार राष्ट्रपति भवन में उनके लिए रखे रिसेप्शन में पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से समान्नित करने के साथ ही रेड कार्पेट वेलकम भी दिया गया। इस मौके पर त्रूदो के सबसे छोटे बेटे हेड्रिएन की प्यारी हरकतों ने एक बार फिर कैमरा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जब पीएम मोदी हेड्रिएन से मिले तो उसने अपना मुंह अपनी हैट में छिपा लिया।