1 मई 2016 की आधी रात को वेब पोर्टल की सीनियर जर्नलिस्ट की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि वह अपने फ्लैट की पांचवीं मंजिल से कूद गई और बिना तारीख लिखा एक सुसाइड लेटर छोड़ गई, जो उसके कथित ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन
2 of 7
pooja tiwari
- फोटो : अमर उजाला
जिस समय पत्रकार पूजा बिल्डिंग से कूदी, हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर तैनात और उसका कथित ब्वाय फ्रेंड अमित वशिष्ठ (जिसके नार्को टेस्ट पर बुधवार को फैसला होना है) और पत्रकार अमरीन मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 7
pooja tiwari
- फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है कि पूजा ने अमित से शादी कर ली थी। दोनों में सुसाइड वाले दिन जोरदार बहस हुई थी जिसके बाद आवेश में आकर पूजा फ्लैट से नीचे कूद गई। गिरते ही उसका सिर फट गया था और उसने दम तोड़ दिया।
4 of 7
pooja tiwari
- फोटो : अमर उजाला
कुछ समय यह कहा गया कि एक स्टिंग ऑपरेशन के मामले में उसकी एफआईआर हो गई थी जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी जबकि वह ब्वाय फ्रेंड को लेकर परेशान थी। इसी कारण ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर अमित अरेस्ट हुआ और आगे की जांच कराई गई।
विज्ञापन
5 of 7
pooja tiwari
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर की रहने वाली पूजा बतौर जर्नलिस्ट बहुत कॉन्फीडेंट थी। 2012 में वह एक अखबार की रिपोर्टर भी रह चुकी थी। रोहतक से फरीदाबाद ट्रांसफर हुए इंस्पेक्टर अमित से पहले जान पहचान हुई और बाद में गहरी दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
pooja tiwari
- फोटो : अमर उजाला
पूजा, अमरीन और अमित तीनों एक ही फ्लैट में उसी बिल्डिंग में रह रहे थे जहां से पूजा ने कूद कर अपनी जान दी थी। दोनों के रिश्तों के बारे मे उसके पिता को भी जानकारी थी। पूजा की पूर्व मकान मालकिन के अनुसार पूजा ने इंस्पेक्टर अमित से शादी की थी। इंस्पेक्टर अमित ने 23 अप्रैल 2016 को पूजा को एनआईटी पांच से सेक्टर 46 स्थित सद्भावना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 509 में शिफ्ट कराया था।