जेएनयू छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : जी पाल
वहीं छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की गई। इस दौरान सुभाष चोपड़ा ने कहा कि आरोप लगाया कि जेएनयू प्रशासन और पुलिस, केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि संविधान में अपनी बात रखने का जो अधिकार दिया गया है सरकार उसे भी दबाना चाहती है। चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो प्रदेश कांग्रेस उनके समर्थन में आंदोलन करेगी। बैठक में पूर्व डूसू अध्यक्ष रोकी तुषीर, रागिनी नायक, अमृता धवन, नीतू वर्मा सोईन, अल्का लाम्बा, रोहित चौधरी, डूसू सचिव आशीष लाम्बा, सीपी मितल, कमल कांत शर्मा, मांगे राम शर्मा, जितेंद्र बघेल, प्रवीण राणा, अक्षय लाकड़ा मौजूद रहे।