फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

विज्ञापन
1 of 12
जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी और संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की बरसी को शहादत दिवस के रूप में मनाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू करते हुए जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

2 of 12
कन्हैया को गिरफ्तारी किए जाने के बाद एहतियात के तौर पर वसंत कुंज थाने के गेट को बंद कर दिया गया है। दोनों गेट के बीच जंजीर लगाकर छोटा कर दिया गया है। पुलिस की टीम ने कन्हैया से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में भी पेश किया गया जहां उसने कहा कि उसने शहादत दिवस का कार्यक्रम नहीं कराया। हमने एबीवीपी को हराया इसलिए वो हमें निशाना बना रहे हैं। इस कार्यक्रम को करने वाले 10 लोग जेएनयू छात्रसंघ के नहीं हैं।
विज्ञापन

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

3 of 12
शहादत दिवस मनाने के मामले में बोलते हुए जेएनयू के वीसी ने कहा कि एक उच्च स्तरीय जांच कमीटी बनाई जा रही है ताकि मामले की सही से जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

4 of 12
जेएनयू वीसी ने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसी गतिविधियों के ‌‌सख्त खिलाफ है जो कानून और संविधान का उल्लंघन करते हैं।
विज्ञापन

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

5 of 12
जेएनयू वीसी ने सभी छात्रों से अनुरोध किया कि वो इस घटना से उबरकर वापस कैंपस को सामान्य अवस्था में लाएं।
विज्ञापन

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

6 of 12
वहीं कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए वामपंथी नेता सिताराम येचुरी ने पूछा कि आखिर ये जेएनयू में हो क्या रहा है? पुलिस कैंपस से छात्रों को गिरफ्तार कर रही है और हॉस्टल से उठा रही है। ऐसा आखिरी बार इमजेंसी के वक्त हुआ था।
विज्ञापन

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

7 of 12
वहीं आज एबीवीपी ने भी जेएनयू में मनाए गए शहादत दिवस के ‌विरोध में इंडिया गेट के पास जबरदस्त प्रदर्शन किया और देशद्रोहियों को जेल में डालने के नारे लगाए।

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

8 of 12
एबीवीपी छात्रों का प्रदर्शन।

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

9 of 12
वहीं दूसरी तरफ प्रेस क्लब की मै‌नेजिंग कमिटी ने बैठक बुलाकर देश विरोधी नारे लगाने वाले अली जावेद के जवाब पर बहस की ताकि उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सके।

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

10 of 12
एबीवीपी का इंडिय गेट पर प्रदर्शन।

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

11 of 12
इंडिया गेट पर एबीवीपी का प्रदर्शन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

देशद्रोह में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

12 of 12
जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से कोर्ट ने पूछा कि कौन सी आजादी चाहिए? वहीं पुलिस ने कहा कि कन्हैया ने उमर खालिद, कोमल के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें