फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

विज्ञापन
1 of 12
दिल्ली से सटे गुड़गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप सिहर उठेंगे। बुधवार शाम को गुड़गांव के कृष्णा नगर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यापारी के घर की आलमारी से एक 14 साल की लड़की को छुड़ाया गया है। गुड़गांव पुलिस ने आरोपी दंपति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिय।
विज्ञापन

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

2 of 12
गौरतलब है कि जब पुलिस ने इस व्यापारी के घर में छापा मारा तो 14 साल की ये मासूम लड़की उन्हें घर की एक अलमारी से मिली। लड़की झारखंड के किसी आदिवासी परिवार की है।
विज्ञापन

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

3 of 12
बता दें कि व्यापारी जिसके घर से लड़की बरामद हुई है उसके घर में वो घरेलू काम करती थी और पुलिस को अचेतावस्था में मिली। पुलिस ने उसे वहां से छुड़ाकर शक्ति वाहिनी नामक एनजीओ को सुपुर्द किया है।

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

4 of 12
शक्ति वाहिनी के सदस्य ऋषिकांत बताते हैं कि लड़की को बुरी तरह पीटा जाता था। उसके गाल समेत शरीर पर जगह-जगह चाकू से चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

5 of 12
ऋषिकांत ने आगे बताया कि लड़की का सिर भी ‌दीवार से टकराया जाता था बहुत मारा जाता था। उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। लड़की के अनुसार ये सब व्यापारी की बीवी करती थी।
विज्ञापन

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

6 of 12
पुलिस ने बताया कि व्यापारी के घर से ही एक महिला ने उन्हें पीसीआर पर कॉल की थी जिसके बाद ही उन्होंने व्यापारी के घर पर छापा मारा था।
विज्ञापन

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

7 of 12
ऋषिकांत का कहना है कि लड़की उस प्लेसमेंट एजेंसी का नाम बताने में असमर्थ है जिसके द्वारा लड़की व्यापारी के घर में आई।

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

8 of 12
वो आगे कहते हैं‌ कि लेकिन फिर भी हम इस मामले को झारखंड सरकार के सामने उठाएंगे और हरियाणा सरकार को भी इसमें शामिल करेंगे ताकि मानव तस्कर का जल्द से जल्द पता चल सके।

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

9 of 12
चाइल्ड लाइफ वेलफेयर की चेयरपर्सन शकुंतला ढुल्ल के अनुसार जब पुलिस की टीम व्यापारी के घर पहुंची तो उसने पुलिस को उसकी जांच में भटकाने की कोशिश की और उसकी पत्नी ने मौका-ए-वारदात से भागने का प्रयास किया।

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

10 of 12
जब पुलिस व्यापारी के घर से वापस जाने लगी तो पीसीआर को कॉल करने वाली महिला ने दोबारा पुलिस को फोन किया और उनसे घर की गहन जांच करने की गुजारिश की।

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

11 of 12
इंफॉर्मर के दोबारा फोन आने के बाद पुलिस ने जब दूसरी दफा अपनी जांच शुरू की तो उन्हें बच्ची व्यापारी के घर में ही एक अलमारी में मिली।
विज्ञापन

PICS: अचेत हालत में व्यापारी के घर की अलमारी से मिली नाबालिग

12 of 12
वो इतनी बुरी हालत में थी कि वो बात भी नहीं कर पा रही थी और वो तब ही बोल पाई जब उसे पानी दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें