जाट आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में चल रहे विरोध प्रदर्शन का असर गुड़गांव के उधोगों पर पड़ना शुरु हो गया है। कार निर्माता कंपनी मारुति ने इससे गुड़गांव और मानेसर स्थित तीन प्लांटों में बी और सी शिफ्ट में अवकाश कर दिया है। इसके चलते कंपनी के कारों के उत्पादन पर 50% की गिरावट आई है। इन दो फैक्ट्रियों में प्रतिदिन 500 गाड़ियों का उत्पादन होता था जो घटकर 250 प्रतिदिन पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
2 of 26
रोहतक, झज्जर, खरखोदा रूटों पर आवागमन बाधित होने से कंपनी को 5500 स्थायी श्रमिकों सहित करीब 8000 अस्थाई श्रमिकों को अवकाश देना पड़ा है। माना जा रहा है कि अगर समय रहते इस आंदोलन पर लगाम नहीं लगी तो सोमवार को भी इन तीनों प्लांटों में उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
3 of 26
इससे पहले आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की चपेट में दिल्ली भी आ गई है। जाटों ने मुनक नहर का फाटक बंद कर दिया जिसके चलते दिल्ली जल बोर्ड के पांच संयंत्रों में पानी का उत्पादन बंद हो गया है। लिहाजा राजधानी के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट पैदा हो गया। देर रात कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि गेट खोल दिए गए हैं। लेकिन आज फिर आंदोलनकारियों ने नहर को बंद कर दिया। हमारे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि इस समस्या को लेकर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलने वाले हैं।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
4 of 26
दिल्ली यूनिवर्सिटी को भी जाट छात्रों ने पूरी तरह ब्लॉक कर लिया है। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई लिखाई सब ठप है।
विज्ञापन
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
5 of 26
जाट छात्रों की यूनियन दिल्ली में प्रदर्शन कर हरियाणा में हो रहे आंदोलन को समर्थन दे रहा है।
विज्ञापन
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
6 of 26
छात्र सड़कों पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं वहीं दिल्ली पुलिस किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तैनात है।
विज्ञापन
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
7 of 26
छात्रों ने सिंघु बॉर्डर का भी घेराव कर लिया है जिसके बाद वहां काफी जाम लग गया है।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
8 of 26
ये तस्वीर सिंघु बॉर्डर की है। जाम देखकर ही समझा जा सकता है कि लोग कितनी परेशानी में हैं जाट आंदोलन के कारण।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
9 of 26
वहीं आंदोलनकारियों से किस तरह निपटा जाए और आरक्षण के मुद्दे के हल के लिए आज गृहमंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
10 of 26
बता दें कि जाट आरक्षण आंदोलन के चलते फरीदाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसमें 5 से ज्यादा व्यक्ति एक साथ एक जगह पर नहीं जमा हो सकते।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
11 of 26
वहीं फरीदाबाद में ही फ्लाईओवर जाम करने जा रहे जाट नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उनके समर्थकों के नारेबाजी के चलते उन्हें छोड़ दिया गया।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
12 of 26
जाटों ने आज गुड़गांव में पंचायत भी लगाई और आरक्षण पर आगे की रणनीति क्या हो इसकी चर्चा की।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
13 of 26
आज गुड़गांव में जाट आंदोलन का तीसरा दिन है और इसके चलते यहां सुबह से ही आंदोलनकारियों ने जाम लगा दिया है। वहीं कल की हिंसा को देखते हुए आज फरीदाबाद में टीवी प्रसारण बंद कर दिया गया है।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
14 of 26
वहीं जाट आंदोलन को देखते हुए ओल्ट फरीदाबाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली में भी जाट छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। स्टूडेंट यूनियन से जुड़े जाट छात्र आगे आए। सिंधु बॉर्डर घेराव व मोड़ भी जाम कर दिया है।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
15 of 26
आंदोलन के चलते ही आज ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बॉडी प्रोटेक्टर की सफाई की गई।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
16 of 26
गुड़गांव की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं जिसकी वजह से न कोई वाहन हरियाणा से निकल पा रहा है और न ही हरियाणा में जा पा रहे हैं।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
17 of 26
ट्रक चलाने वालों ने बताया कि वो भोर में 3 बजे से ही सीमाओं पर फंसे हुए हैं।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
18 of 26
बता दें कि आंदोलनकारियों के गुड़गांव के कई प्रमुख फ्लाईओवरों का ट्रैफिक भी रोक दिया है। इनमें प्रमुख हैं- दौलताबाद फ्लाईओवर, बसई फ्लाईओवर व सुभाष चौक और कटारिया चौक तो सुबह 4 बजे से ही बंद हैं जिसकी वजह से इनपर लंबा जाम लगा है।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
19 of 26
वहीं इस पोस्टर को लेकर आंदोलनकारी प्रदर्शन कर रहे हैं जो अपने आप में बताने के लिए काफी है कि आंदोलनकारी क्या चाहते हैं।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
20 of 26
आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा जाट आंदोलन शनिवार को और व्यापक होगा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को अशोक विहार में हुई बैठक में 20 गांवों की पंचायत ने सामूहिक रूप से शनिवार को दिल्ली बॉर्डर से सटे इलाके में रोड जाम करने का निर्णय लिया है।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
21 of 26
इसका सीधा असर गुड़गांव-दिल्ली कनेक्टिविटी पर पड़ेगा। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान रणजीत सिंह शेहरावत के नेतृत्व में बैठक हुई।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
22 of 26
जिसकी अध्यक्षता गुड़गांव के राम कटारिया ने की। इसमें दौलताबाद, सराय अलावर्दी, बजखेड़ा, सुखराली, गुड़गांव, झाड़सा, खांडसा, कार्टरपुरी, सोहना समेत अन्य गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
23 of 26
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह शेहरावत ने बताया कि बैठक में आरक्षण के लिए सरकार से विशेष सत्र बुलाने की अपील कर आरक्षण देने की मांग की गई है। ओबीसी के कोटे को बढ़ाकर जाटों को आरक्षण दिया जाए।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
24 of 26
रोहतक में हुई हिंसा को देखते हुए जहां टीवी प्रसारण बंद कर दिया गया है वहीं रोहतक और भिवानी की ओर जाने वाली ट्रेनें के कैंसिल होने से रेलयात्री स्टेशनों पर ही बैठने को मजबूर हैं।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
25 of 26
गुडगाँव जयपुर दिल्ली रेल मार्ग बाधित। जाट नेताओं ने पातली रेलवे स्टेशन के पार रेल लाइन को किया जाम।
जाट आरक्षण : मारुति से 13000 कर्मचारियों की छुट्टी
26 of 26
7 से 8 गाड़िया लेट सैकड़ो यात्री दिल्ली रेवाड़ी ,रेवाड़ी दिल्ली रेल मार्ग पर फंसे हैं। एहतियातन गुडगाँव रेलवे स्टेशन पर रोकी गयी पैसेंजर ट्रेन। परेशान लोगों ने कहा सरकार से लड़ाई लड़े जाट। जनता को न करें परेशान। आज समस्त उद्योग विहार प्रभावित होने के आसार हैं।