फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी दूतावास की हरियाणा सरकार को फटकार, कहा सुरक्षा करने में फेल हैं तो खुद करेंगे इंतजाम

Thu, 14 Jun 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 4
japnese mitsubishi - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के पथरेड़ी स्थित जापानी कंपनी मित्सुबा को धमकी भरे पत्र और सात जून को इसके एचआर मैनेजर पर हुए हमले की खबर जापान तक पहुंच गई है। इस मामले में जापानी दूतावास ने हरियाणा सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन

2 of 4
japan
दूतावास ने सरकार को निवेश न करने की चेतावनी दी है, जिसके बाद जिला प्रशासन की नींद उड़ गई है। दूतावास ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि सरकार सुरक्षा देने में फेल है तो इसकी व्यवस्था खुद करेंगे। इसके साथ ही दूतावास में जिला प्रशासन के आला अधिकारी को तलब कर पूरे मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन

3 of 4
japanese mitsuba
इस मामले में खुद मुख्यमंत्री कार्यालय नजर बनाए हुए है। कंपनी के एचआर मैनेजर पर हमले का असर विदेशी निवेश पर पड़ने की आशंका को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने व घायल के परिजनों व कंपनी को सुरक्षा प्रदान किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। उधर, इस मामले में पुलिस आयुक्त ने जांच के लिए विशेष जांच टीम(एसआईटी ) गठित कर दी है। मंगलवार को कंपनी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोस्ट से एक धमकी भरा पत्र भी भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

4 of 4
demo pic
घायल के परिजनों को भी सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। 7जून को पथरेड़ी स्थित मित्सुबा स्किेल इंडिया कंपनी के एचआर मैनेजर दिनेश कुमार को कंपनी के पूर्व कर्मी ने अपने साथियों संग मिलकर गोली मार दी थी। घायल मैनेजर को मानेसर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सात अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। जापानी दूतावास के अधिकारियों ने जिला उपायुक्त व पुलिस आयुक्त के साथ बैठक कर परिवार, कंपनी को सुरक्षा देने, आरोपियों की गिरफ्तारी कर जिले में कानून व्यवस्था पुख्ता करने को कहा है। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें