फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों का कत्ल: गैंगस्टर हाशिम से जुड़े हत्याकांड के तार... महज दो मिनट में हत्या; 3 तरह की पिस्टल का इस्तेमाल

Wed, 17 Dec 2025 03:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में हुए डबल मर्डर के तार गैंगस्टर हाशिम बाबा से जुड़े हैं। असद का करीबी बॉबी कबूतर के भी वारदात में शामिल होने की बात सामने आ रही है। बाबा के एक और करीबी मुबीन का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने तीन बदमाशों की पहचान कर ली है। हत्याकांड में तीन तरह की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
1 of 10
Delhi Double Murder - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के जाफराबाद में सोमवार आधी रात हुए हत्याकांड के तार जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बाबा का बेहद करीबी बॉबी कबूतर आरोपी असद का बेहद खास दोस्त है। दोनों भाइयों की हत्या के समय बॉबी अपने करीबी मुबीन के साथ वहीं पर मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान भी कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महज दो मिनट में आरोपियों ने 50 से अधिक राउंड गोलियां चला दीं। इससे साबित होता है कि हत्यारों के पास बेहद अत्याधुनिक हथियार थे। पुलिस को मौके से तीन अलग-अलग कैलिबर की गोलियां मिली हैं। इनमें 9 एमएम, .30 व 7.65 शामिल हैं। माना जा रहा है कि बदमाशों ने जिगाना पिस्टल का भी इस्तेमाल किया। पुलिस की टीम लगातार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
 
विज्ञापन

2 of 10
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी जिला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाबा के करीबी बॉबी कबूतर पर मकोका लगा हुआ है। पिछले काफी समय से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। बॉबी कबूतर की असद कुरैशी के साथ दोस्ती है। एक तरह से असद बॉबी का चेला है। 

 
विज्ञापन

3 of 10
नदीम और मो. फजील की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोमवार को जब वसीम और उसके भाई असद के घर आए थे तो उस समय उसने इसकी वीडियो बनाकर बॉबी को भेजी थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुबीन भी बॉबी का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस बदमाशों के आने-जाने के रूट की पड़ताल कर रही है। टीम दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही है।
 

4 of 10
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या के बाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आधी रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो सगे भाइयों की हत्या
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके की ऋषि कर्दम गली नंबर-17 सोमवार आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। दो बाइक पर आए 4-5 बदमाशों ने करीब 50 राउंड गोलियां बरसाकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। गोलियों से छलनी मो. फजील (31) की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके दिव्यांग भाई नदीम (33) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फजील को 20 और नदीम को 17 गोलियां लगी हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 10
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या के बाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटना स्थल से 42 खोखे बरामद किए। दोनों भाइयों के बड़े भाई वसीम ने अपनी सगी बुआ के बेटे असद कुरैशी व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। वसीम का कहना है कि सोमवार दोपहर को असद ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में 6 टीमों को लगाया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 10
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या के बाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक फजील और नदीम अपने छोटे भाई कफील के साथ गली नंबर-30/8, कश्मीरी बिल्डिंग, जाफराबाद में रहते थे। इनकी मां शाहिद बेगम बड़े बेटे और उसके परिवार के साथ ब्रह्मपुरी गली नंबर-21 में रहती हैं। नदीम का जैकेट के अलावा खराद मशीन का काम था जबकि फजील और कफील उसके साथ काम करते थे। सबसे बड़े भाई मो. वसीम की चौहान बांगर, अलताज दवाखाने के पास जैकेट का कारोबार है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात दो सगे भाई नदीम और फाजिल की हत्या के बाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
करीब 5 साल पहले पहली मंजिल से गिरने के बाद नदीम दिव्यांग हो गया था और उसके शरीर के 85 फीसदी हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। यहां तक कि वह शौचालय भी नहीं जा पाता था। फजील बड़े भाई की देखभाल करता था। तीनों भाई खाना खाने के लिए अपनी अम्मी के पास ब्रह्मपुरी जाते थे। सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे फजील अपने भाई नदीम को स्कूटी से ब्रह्मपुरी अम्मी के पास जा रहा था। इसी बीच ऋषि कर्दम वाली गली नंबर 17 के पास 4-5 लड़कों ने इन्हें स्कूटी समेत घेर लिया। दोनों भाई कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 
 

8 of 10
Delhi Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच इनका भाई वसीम फैक्टरी से घर लौटते समय भीड़ देखकर रुक गया। पूछने पर पता चला कि उसके भाइयों को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। वसीम मौके पर पहुंचा तो लहूलुहान फजील की नब्ज थम चुकी थी जबकि नदीम की सांसें चल रही थीं। नदीम को स्कूटी पर बिठाकर वसीम अस्पताल की ओर भागा लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

 

9 of 10
दिल्ली में दो भाइयों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वसीम ने बताया कि उसका भाई बार-बार असद का नाम ले रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को वसीम ने बताया कि टशनबाजी में असद उसके भाइयों को धमका रहा था। सूत्रों की माने तो नदीम और असद दोनों हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े थे। असद कुछ समय तक नदीम के साथ ही काम करता था। अब दोनों अलग काम कर रहे थे। इसी बात पर दोनों के बीच तनातनी थी।
 
विज्ञापन

10 of 10
नदीम और मो. फजील की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हत्या की वजह साफ नहीं
सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की हत्या की वजह अब तक साफ नहीं है। पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। सूत्रों का कहना है कि हत्या एरिया में हथियार सप्लाई करने को लेकर हुए विवाद में हुई है। हालांकि यह दावा जांच का विषय है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें