दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से कई बार पार्टी अधिकारियों और सरकार की जंग सतह पर आ चुकी है। केजरीवाल के घर पर 19 फरवरी की रात को हुई बैठक में मुख्य सचिव के साथ हुई बदसलूकी ने एक बार फिर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। आरोप है कि जिस वक्त मुख्य सचिव अंशू प्रकाश के साथ बदसलूकी हुई उस वक्त केजरीवाल भी वहीं मौजूद थे। इस मामले पर प्रकाश ने कल रात ही एलजी से मुलाकात की और आज तो ये मामला गृहमंत्री तक जा पहुंचा। यही नहीं आज दिल्ली सचिवालय में कर्मचारियों ने मंत्री इमरान हुसैन और आप नेता आशीष खेतान को घेरकर मारपीट भी की। ऐसा कुछ पहली बार नहीं हुआ है, पढ़िए ऐसे कुछ पुराने मामले...