इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) के आईजी आनंद स्वरूप की नीली बत्ती लगी सरकारी सफारी कार घर के बाहर से गायब हो गई। गाड़ी पर सीजीओ कांप्लेक्स का स्टीकर भी लगा था। पठानकोट में एसपी सलविंदर सिंह की नीली बत्ती लगी कार का ही इस्तेमाल करके एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया था।
विज्ञापन
गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार
2 of 7
आईटीबीपी के सरकारी चालक प्यारेलाल की तहरीर पर सेक्टर-24 थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद खुफिया एजेंसियां सचेत हो गई हैं। वहीं, नोएडा पुलिस ने आसपास के राज्यों और जिलों को सचेत कर दिया है।
विज्ञापन
गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार
3 of 7
पुलिस के अनुसार, 1992 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी आनंद स्वरूप लोधी रोड, दिल्ली में आईटीबीपी कार्यालय में आईजी (प्रोविसनिंग) के पद पर तैनात हैं। वह परिवार समेत सी-80 सेक्टर-23, नोएडा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही सफेद सफारी नंबर-सीएच 01 जीए 2915 उन्हें कार्यालय से अलॉट हुई थी।
गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार
4 of 7
मंगलवार शाम को सर्विस कराने के बाद गाड़ी ऑफिस आई थी। इसके बाद गाड़ी से रात करीब 11:30 बजे वे घर पहुंचे। चालक गाड़ी घर को बाहर ही पार्क कर सो गया। बुधवार सुबह 6 बजे वह उठा तो देखा कि गाड़ी गायब थी। उसने फौरन मामले की सूचना दी जिस पर कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड से पूछा गया। गार्ड ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे के आसपास गाड़ी जाते हुए देखी थी, लेकिन उसने गाड़ी रोकी नहीं।
विज्ञापन
गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार
5 of 7
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी सेक्टर-23 में लगे सीसीटीवी में कार ले जाने की घटना की फुटेज कैद हुई है। सुरक्षा गार्ड ने दो संदिग्धों को गाड़ी ले जाते देखा। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में चालक की सीट के साइड की फुटेज कैद हुई है। गाड़ी में सेंसर लगा हुआ था, लेकिन गाड़ी ले जाने वालों ने उसे खराब कर दिया जिससे सायरन नहीं बजा। बगल में खड़ी गाड़ी की नंबर प्लेट भी गायब चोरी की घटना के दौरान आईजी की गाड़ी के बगल में खड़ी वेद गट्टानी की फियट पुन्टो की नंबर प्लेट भी गायब पाई गई है। वेद ने मामले की शिकायत सेक्टर-24 पुलिस से की है।
विज्ञापन
गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार
6 of 7
यह सरकारी सफारी मुझे ऑफिस की तरफ से अलॉट की गई थी। रात में घर पहुंचने के बाद चालक घर के मेन गेट पर ही गाड़ी पार्क कर सोने चला गया। सुबह गाड़ी गायब मिली। मामले की सूचना तत्काल नोएडा पुलिस के अधिकारियों को दी गई।- आनंद स्वरूप, आईजी आईटीबीपी
गुरदासपुर SP के बाद गायब हुई नोएडा से IG की नीली बत्ती कार
7 of 7
आईटीबीपी के सरकारी चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। सेंसर आवाज न करने की भी जांच की जा रही है, जहां से गाड़ी सर्विस हो कर आई थी, उसके मैकेनिक से भी पूछताछ हो रही है।- डॉ. अनूप सिंह, डीएसपी