isro lander vikram
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने नागपुर पुलिस के इस ट्वीट पर ये मजेदार रिएक्शन दिया- वैसे तो हमारा विक्रम सबसे समझदार है। लेकिन मामा के घर जाते ही बिगड़ गया। घर वालों से बात ही नहीं कर रहा है नटखट #VikramLanderFound
मालूम हो कि इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक लैंडर में सबकुछ सही नहीं होगा, दोबारा संपर्क स्थापित करना बहुत मुश्किल है। संभावनाएं कम हैं। अगर सॉफ्ट लैंडिंग हुई हो और सभी प्रणालियां काम कर रही हों, तभी संपर्क स्थापित किया जा सकता है। फिलहाल उम्मीद कम है। इसरो अध्यक्ष के सिवन ने शनिवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी लैंडर से संपर्क साधने की 14 दिन तक कोशिश करेगी। उन्होंने रविवार को लैंडर की तस्वीर मिलने के बाद यह बात एक बार फिर दोहराई।